Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

व्हाइट-कॉलर आतंकवाद’ और अकेले...

व्हाइट-कॉलर आतंकवाद' और अकेले हमलावरों के उभरते खतरे से निपटने के लिए नागरिक...

1 November से बदल...

1 November से बदल रहा है Calling का नियम! DoT के आदेश पर अब बिना किसी ऐप के फोन स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली KYC नाम। जानें कैसे काम करेगा CNAP सिस्टम।

इंदौर मेट्रो का बड़ा...

Indore Metro Update: छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन के लिए 74 साल पुराने मल्हारगंज थाने पर चला बुलडोजर. जानें पाइलिंग काम और टीबीएम नर्मदा सुरंग निर्माण की पूरी रिपोर्ट.

बॉक्स ऑफिस पर थलाइवर...

Jailer 2 Box Office Collection: थलाइवर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन और दमदार मूवी रिव्यू हिंदी में.
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : ट्रक ड्राइवर से 5 लाख की अवैध शराब बरामद 31...

इंदौर : ट्रक ड्राइवर से 5 लाख की अवैध शराब बरामद 31 मार्च से पहले इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

इंदौर पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब भी जब्त की है। जिसे वह गुजरात में सप्लाई करने वाला था। दरअसल इंदौर की चंदन नगर थाना पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक नीले रंग की आईशर वाहन जिस पर पीले रंग कि तिरपाल लगी है, उसमें ट्रासपोर्ट माल के साथ बोरियों में अवैध शराब भरकर पेट्रोल पंप कि पार्किंग में खड़ा किया है।

मुखबिर की सूचना पर चन्दन नगर पुलिस टीम ने आईशर के चालक साजिद मंसूरी, ग्रीन पार्क कालोनी इंदौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने आनाकानी करते हुए वाहन में क्रॉकरी आईटम व वेल्डिंग काईल व वायर होना बताया जिससे माल की बिल्टी के संबंध में दस्तावेज और वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 03 बड़े बॉक्स व 200 पैकेट में बेल्डिंग काईल व वायर तथा 04 कार्टून तथा 08 बोरी में क्रॉकरी आईटम के साथ अंग्रेजी शराब की छोटी बड़ी बाटल भरी होना पाई गई। ड्राइवर साजिद मंसूरी से उस शराब परिवहन करने के संबंध में लाइसेंस परमिट मांगा तो वह कुछ नहीं बता पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की और ट्रक में से करीब 5 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments