Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

महंगाई का बड़ा झटका:...

सितंबर में थोक महंगाई दर (WPI) 10% के पार रहने का अनुमान है। अगस्त में यह 9.92% पर थी। जानिए खाने-पीने की चीजों और सब्जियों के बढ़ते दामों का आपकी जेब पर क्या असर होगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Indore करोड़ों का आसामी...

Indore Lokayukta News: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की बड़ी रेड। इंदौर-देवास में पुलिस आरक्षक फिरोज खान के ठिकानों से मिली वैध आय से 223% अधिक संपत्ति। जानें हर बड़ा खुलासा।

पाकिस्तान में लश्कर कमांडर...

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर इमरान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के दावे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पुणे: शिव मंदिर में...

पुणे के निगड़ी में शिव मंदिर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेट्रो मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : फिल्मी स्टाइल में कार से आए बदमाश, प्रॉपर्टी ब्रोकर के...

इंदौर : फिल्मी स्टाइल में कार से आए बदमाश, प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ की मारपीट

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अन्नपूर्णा इलाके में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ उसके ऑफिस के बाहर जमकर मारपीट की गई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुदामा नगर निवासी योगेश राठी की शिकायत पर शुभम शर्मा और उसके 4 से 5 साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

योगेश ने बताया कि वह प्रॉपर्टी और जनरेटर किराए पर देने का काम करते हैं। 23 मार्च की रात, वह घर के पास एक सिगरेट की दुकान पर गए थे, जहां दीपक शर्मा भी मौजूद था। सिगरेट का धुआं उड़ाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि, उस समय बात वहीं खत्म हो गई और योगेश अपने घर लौट आए थे।

अगले दिन शाम को 5 बजे, जब योगेश सुनील वर्मा के प्रॉपर्टी के ऑफिस के बाहर बैठे थे, तभी दीपक का भतीजा शुभम अपने 4-5 साथियों के साथ काली स्कॉर्पियो गाड़ी में वहां पहुंचा। शुभम ने आते ही धमकाते हुए अपने चाचा दीपक से झगड़े की बात पर योगेश से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लोहे की रॉड और ड्रम से कई बार उनके सिर पर हमला किया। जो वीडियो में भी दिखाई दे रहा है, फिलहाल वीडियो फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments