Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला...

Uttarakhand Gutkha Ban: उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी इस सख्त आदेश और इसके कानूनी प्रावधानों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए...

उत्तराखंड की धामी सरकार ने सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए 'भर्ती नियमावली-2026' को दी मंजूरी। समूह 'ग' के पदों पर 10% क्षैतिज आरक्षण के साथ लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक में मिलेगी बड़ी छूट। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

महंगाई का बड़ा झटका:...

सितंबर में थोक महंगाई दर (WPI) 10% के पार रहने का अनुमान है। अगस्त में यह 9.92% पर थी। जानिए खाने-पीने की चीजों और सब्जियों के बढ़ते दामों का आपकी जेब पर क्या असर होगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Indore करोड़ों का आसामी...

Indore Lokayukta News: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की बड़ी रेड। इंदौर-देवास में पुलिस आरक्षक फिरोज खान के ठिकानों से मिली वैध आय से 223% अधिक संपत्ति। जानें हर बड़ा खुलासा।
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : अवैध रेत कारोबार में फंसा एमपी के मंत्री का बेटा,...

भोपाल : अवैध रेत कारोबार में फंसा एमपी के मंत्री का बेटा, ड्राइवर ने डंपर मालिक का नाम बताया तो मच गया बवाल

मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय बवाल मच गया जब अवैध रेत कारोबार में प्रदेश के एक मंत्री के बेटे का नाम उछला।

मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय बवाल मच गया जब अवैध रेत कारोबार में प्रदेश के एक मंत्री के बेटे का नाम उछला। गुरुवार रात वन विभाग ने एक डंपर पकड़ा जोकि चंबल नदी से अवैध रूप से रेत लेकर जा रहा था। गिरफ्तार ड्राइवर ने पूछताछ में कहा कि डंपर बंकू कंषाना का है जोकि प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के बेटे हैं। ड्राइवर ने यह भी बताया कि मुरैना में रोज रेत ढोई जा रही है जिसके लिए 1 हजार रुपए देते हैं। इस खुलासे के बाद राज्य की सियासत गरमा उठी। कांग्रेस ने अवैध रेत कारोबार में मंत्री के बेटे की संलिप्तता पर सरकार पर सवाल उठाया जबकि कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है। एमपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए ड्राइवर का वीडियो पोस्ट किया है।

मुरैना में वन विभाग ने गुरुवार देर रात अवैध रेत ले जाते डंपर को पकड़ा। ड्राइवर दीवान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि डंपर बंकू कंषाना का है। बंकू एमपी के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के बेटे हैं। डंपर पर भी ‘ए एस कंषाना’ लिखा पाया गया है। इतना ही नहीं, बंकू कंषाना का नाम और मोबाइल नंबर भी डंपर पर लिखा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments