Sunday, August 30, 2026

TOP NEWS

MP Police Recruitment 2026:...

MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9662 पदों पर बंपर भर्ती,...

भारत के विदेशी मुद्रा...

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक उछाल, $791 अरब के नए रिकॉर्ड...

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर...

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर शिकंजा, ₹29 लाख की कोकीन के साथ विदेशी युवती...

सेक्टर -20 मार्केट में...

सेक्टर -20 मार्केट में हुई पुलिस-पब्लिक मीटिंग,भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में होर्डिंग-पोस्टर इन दिनों बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है।

इंदौर में होर्डिंग-पोस्टर इन दिनों बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है।

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

MP के इस जिले में धर्म पूछकर व्यापार करने के लगाए गए पोस्टर, लिखा – जब धर्म पूछकर गोली मारी जा सकती है तो वैसे ही व्यापार करना पड़ेगा

पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर अब तक देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है, इंदौर में भी इस घटना के खिलाफ लगातार प्रदर्शन के माध्यम से लोग अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। इसी दौरान इंदौर में बड़ा गणपति और राजकुमार ब्रिज पर लगा एक होर्डिंग-पोस्टर इन दिनों बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह होर्डिंग और पोस्टर शहर के मध्य क्षेत्र में लगाए गए हैं। जिन पर धर्म पूछकर व्यापार करने जैसे स्लोगन लिखे हुए है। बताया जा रहा है की ये होर्डिंग और पोस्टर,विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा लगाए गए हैं। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के राजेश बिंजवे ने बताया कि शहर में कई वर्ग विशेष के लोग अपनी दुकानों का नाम बदलकर व्यापार कर रहे हैं।

उन्होंने दुकानों के नाम हिंदू नाम पर रख रखे हैं, ऐसे में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर गोली मारी जा सकती है तो हिंदुस्तान के लोगों को भी धर्म पूछकर ही व्यापार करना पड़ेगा, जो जय श्री राम या वंदे मातरम् नहीं बोलेगा,ऐसे लोगों के साथ किसी तरह का व्यापार,व्यवसाय नहीं किया जाएगा,फिलहाल पहलगाम में हुई इस आतंकी घटना के बाद से भारत में जातिवाद चरम पर पहुँच गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments