Tuesday, August 25, 2026

TOP NEWS

धार बंद: भोजशाला विवाद...

धार बंद: भोजशाला विवाद को लेकर सड़कों पर सन्नाटा, हिंदू संगठनों की अपील...

आज का राशिफल 25...

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज आपका दिन अच्छा...

गुजरात में 500 नए...

चिराग सोनीगुजरात में 500 नए ‘112 जनरक्षक’ वाहनों का लोकार्पणगांधीनगर: गुजरात में...

पीथमपुर में भोजशाला मुद्दे...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ धार जिले के पीथमपुर में...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : सात साल पहले बर्थडे पर पिस्टल चलाकर बुझाई थी मोमबत्ती,...

इंदौर : सात साल पहले बर्थडे पर पिस्टल चलाकर बुझाई थी मोमबत्ती, अब मांगनी पड़ी माफी

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

  • इंदौर में एक युवती ने जन्मदिन पर केक की मोमबत्ती बुझाने के लिए पिस्टल चलाई थी। सात साल पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की और युवती को माफी मांगनी पड़ी। वह फिलहाल बेंगलुरु में एक कंपनी में सीएमओ है। पुलिस अभी भी जांच कर रही है और पिस्टल का लाइसेंस किसके नाम का है, इसकी जानकारी मांग रही है।

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती को जन्मदिन पर पिस्टल चलाकर मोमबत्ती(Birthday Cake Candles) बुझाना भारी पड़ गया। किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस पीछे पड़ गई। सात साल पुराने वीडियो की जांच शुरू हुई और युवती को माफी मांगनी पड़ी।

डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती केक के सामने बैठी है। केक पर लगी मोमबत्ती को वह गोली चलाकर बुझा रही थी। सोशल मीडिया की निगरानी कर रहे एक्सपर्ट ने जानकारी निकाली तो पता चला वीडियो अपराजिता अनुष्का का है।

सात साल पहले पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी

एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक मूलत: खुरई (सागर) निवासी अपराजिता को ढूंढ लिया है। वह फिलहाल बेंगलुरु की एक कंपनी में सीएमओ है। उसने फोन पर बताया कि सात साल पूर्व पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी। खजराना थाना अंतर्गत बंगाली चौराहा क्षेत्र में रहती थी।

बयान के लिए बुलाया तो माफीनामा पहुंचा दिया

इसी दौरान लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई थी। उस वक्त बना वीडियो सोशल मीडिया पर छुपा दिया था। मगर अचानक वायरल हो गया। एडीसीपी के मुताबिक अपराजिता को बयान के लिए बुलाया तो उसने माफीनामा पहुंचा दिया।

माफी मांगते हुए एक वीडियो भी भेजा है। डीसीपी के मुताबिक घटना गंभीर प्रवृत्ति की है। हम जांच कर रहे हैं। पिस्टल का लाइसेंस किसके नाम का है, इसकी जानकारी भी मांगी जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments