Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

पाकिस्तान में लश्कर कमांडर...

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर इमरान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के दावे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पुणे: शिव मंदिर में...

पुणे के निगड़ी में शिव मंदिर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेट्रो मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

Bihar Boat Accident, वैशाली...

बिहार के वैशाली (राघोपुर) में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत। जानिए रेस्क्यू ऑपरेशन का ताजा अपडेट, मुआवजे का एलान और प्रमुख नेताओं के बयान। पूरी खबर पढ़ें।

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।
Homeमध्य प्रदेशएक तरफ संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी जा रही थी, दूसरी ओर...

एक तरफ संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी जा रही थी, दूसरी ओर दलित दूल्हे को मंदिर में जाने से रोका गया

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर : आज देशभर में जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाने वाले और समानता का अधिकार दिलाने वाले बाबा साहब की जयंती मनाई गई। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के इंदौर में दलित दूल्हे को मंदिर में जाने से रोका गया। खास बात यह कि मामला संविधान निर्माता की जन्मस्थली महू से सटे जिले इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र के संघवी गांव का है। जहां गांव के दबंगों ने बारात के साथ पहुंचे दूल्हे को मंदिर में में दर्शन करने से रोका।

मंदिर के मेन गेट पर ताले लगाने पर दूल्हे परिवार ने विरोध किया। दोनों पक्षों में घंटों हंगामा चलता रहा। इसके बाद जब दूल्हे को मंदिर में दर्शन नहीं करने दिए तो वे बारात लेकर मजार पर पहुंचे और वहां पैर पड़े और अपनी बारात निकाली।

दूल्हे पक्ष ने कहा कि हमें मंदिर में दर्शन नहीं करने दोगे तो हम मजार पर जाकर दर्शन कर अपनी परंपरा आगे बढ़ाएंगे। दूल्हे के परिजनों ने दंबगों की करतूत के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं।

वहीं संविधान निर्माता के जन्मदिवस पर इस घटना का सामने आना बेहद शर्मनाक है, क्योंकि एक तरफ तो राजनेता बड़े बड़े मंचों पर खड़े होकर सामाजिक एकता का ढिंढोरा पिटते हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं कहीं न कहीं आज भी ऐसे लोगों की मानसिकता पर सवाल खड़े करती हैं। बता दें कि आज महू में दिनभर सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष के नेताओं का बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए जमावड़ा लगा रहा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments