Saturday, August 29, 2026

TOP NEWS

मनीमाजरा में 2 सितंबर...

मनीमाजरा में 2 सितंबर को निकलेगी भव्य श्री कृष्ण शोभायात्रा4 सितंबर को धूमधाम...

13 मांगों को लेकर...

इलियास खानजिला गडचिरोलीहेडलाइन:13 मांगों को लेकर कांग्रेस का 31 अगस्त को वडसा में...

बिहार बोर्ड का बड़ा...

बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: अब मार्कशीट पर नहीं दिखेगा 'Fail' शब्द, छात्रों...

FSSAI का बड़ा ऐक्शन:...

FSSAI का बड़ा ऐक्शन: एवरेस्ट और एलजी हींग की बिक्री पर तत्काल रोक;...
Homeमध्य प्रदेशओंकारेश्वर में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 14 श्रद्धालु हुए घायल,...

ओंकारेश्वर में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 14 श्रद्धालु हुए घायल, मची चीख पुकार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज/मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगर ओंकारेश्वर में शुक्रवार दोपहर में हुए एक भीषण हादसे में 14 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी श्रद्धालु गणेश विसर्जन करने ओंकारेश्वर आए थे। मिली जानकारी के अनुसार पड़ोस के जिले खरगोन के भीकनगांव थाना अंतर्गत आने वाले मोहनपुर गांव से करीब 30 से 40 श्रद्धालु एक पिकअप वाहन में सवार होकर यहां आए हुए थे। इस दौरान श्रद्धालुओं से भरा यह पिकअप वाहन शंकराचार्य मूर्ति स्थल जाने वाले मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में करीब 14-15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया, और चारों तरफ घायलों की चीख पुकार सुनाई देने लगी। इसी बीच राहगीरों ने तत्काल मदद की शुरुआत की, और मांधाता थाना पुलिस को सूचना दी गई। वहीं राहगीरों एवं कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से सभी श्रद्धालुओं को को पिकअप से बाहर निकाला गया। इस दौरान घायलों में महिला बच्चे एवं पुरुष सभी शामिल थे, जिन्हें मौके पर पहुंचे तहसीलदार उदय मंडलोई एवं ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर पहुंचाया। यहां डॉक्टर रवि वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर घायलों को खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पिकअप सवार कई लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

इधर हादसे की जानकारी और गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजे जाने की जानकारी लगते ही अस्पताल स्टाफ भी तुरंत मरीजों के उपचार की तैयारी में लग गया। यहां घायलों के लिए अलग इमरजेंसी वार्ड तैयार किया गया। वहीं जिला अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही खंडवा एसडीएम बजरंग बहादुर, तहसीलदार महेश सोलंकी, एवं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल भी घायलों के हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments