Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

छात्राओं से कथित अनुचित...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर दिगठान पहुंची भव्य चुनरी कलश यात्राराहुल सेन मांडवमोप्रतिवर्ष...

भारत का पहला Flex-Fuel...

"भारत का पहला E85 फ्लेक्स-फ्यूल एडवेंचर मैक्सी-स्कूटर Honda ADV 160 लॉन्च हो गया है। ₹1.70 लाख की कीमत वाले इस स्कूटर के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।"

पिरान कलियर में कांग्रेस...

पिरान कलियर में कांग्रेस की मासिक बैठक संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत...
Homeमध्य प्रदेशछिंदवाड़ा : एमपी में भाजपा नेता के बेटे को पुलिस ने मारा...

छिंदवाड़ा : एमपी में भाजपा नेता के बेटे को पुलिस ने मारा थप्पड़ ! दौड़ते आए सांसद फिर…

  • MP NEWS: दोस्त के साथ बुलेट से जा रहे भाजपा नेता के बेटे को पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान रोका था..सांसद के हस्तक्षेप के बाद दोनों पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में पुलिस पर भाजपा नेता के बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। भाजपा नेता के बेटे के साथ मारपीट की खबर लगते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेता थाने पहुंच गए। सांसद बंटी साहू को जब इसका पता चला तो वो भी एक शादी को छोड़कर तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। सांसद के हस्तक्षेप के बाद एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

बुलेट रोककर मारपीट करने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल क्रमांक एक के अध्यक्ष सौरभ ठाकुर के बेटे अंश ठाकुर के साथ दो पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता का बेटा अपने दोस्त के साथ बुलेट बाइक से खजरी चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन चैकिंग कर रहे दो पुलिस वालों ने उसे रोका तथा उसके साथ मारपीट की। पुलिस कर्मियों के नाम एसआई राजकुमार बघेल तथा नरेंद्र उपाध्याय बताए जा रहे हैं। जो मारपीट करने क बाद मौके से गए।

भागते आए सांसद, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर के बेटे के साथ मारपीट होने की जानकारी लगते ही भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का हूजूम देहात थाने पर लग गया। शिकायत की गई तो पुलिसकर्मियों व भाजपा नेता के बेटे का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी स्थानीय सांसद बंटी साहू को लगी तो वो एक शादी छोड़कर तुरंत अस्पताल पहुंचे और भाजपा नेता सौरभ ठाकुर व उनके बेटे अंशु ठाकुर से बातचीत कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments