Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

FSSAI Case on Food...

FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्किट, डोडला डेयरी और यूइर ऑर्गेनिक फूड्स पर गंभीर मिलावट के आरोप में केस दर्ज कराया। बिस्किट में मवेशियों का चारा और दूध में मिला डिटर्जेंट।

Post Office Employee Diwali...

डाक कर्मचारियों के लिए 60 दिनों के वेतन के बराबर दिवाली बोनस का ऐलान। ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) और ग्रुप सी कर्मियों के खातों में आएंगे अधिकतम ₹13,816, जानें पूरी डिटेल।

Actor Tiger Shroff पर...

जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी।

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा...

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता : सावित्री...
HomeUncategorizedडिंडौरी जिले में मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से हितग्राहियों को सहायता राशि...

डिंडौरी जिले में मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से हितग्राहियों को सहायता राशि का करेंगे अंतरण

मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
डिंडौरी : 11 जून, 2025
मध्यप्रदेश शासन की श्रम विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को अनुमोदित सहायता राशि का 13 जून 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक कर डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में किया जाएगा।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डिंडौरी जिले के सभी नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक स्थान पर 20-20 हितग्राहियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी केंद्र अथवा अन्य उपयुक्त स्थानों पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो सकें और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंच सके।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या श्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहीमूलक योजना की सूचना देकर कार्यक्रम में आंमत्रित करें ताकि उनके खाते में आने वाली राशि की जानकारी प्राप्त हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments