भिण्ड : सैन्य सम्मान के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई

  • उनके गृह गांव में हुआ अंतिम संस्कार

भिण्ड जिले में भारतीय सेना के 27वीं राजपूत रेजिमेंट के जवान नायब सूबेदार श्री अरविन्द सिंह चौहान को सैन्य सम्मान के साथ बुधवार को अंतिम विदाई दी गई। अरुणाचल प्रदेश के टैगा में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। जवान श्री अरविन्द सिंह का पार्थिव शरीर उनके गृह गांव चरथर पहुंचा जहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।ग्राम चरथर में जवान श्री अरविन्द सिंह चौहान के पार्थिव देह पर क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, कलेक्टर भिण्ड श्री संजीव श्रीवास्तव, एसडीएम भिण्ड श्री अखिलेश शर्मा, नायब सूबेदार श्री युवराज सिंह, भूतपूर्व सैनिक अध्यक्ष श्री राकेश कुशवाह सहित अन्य अधिकारी, सैनिक एवं ग्रामीण जनों ने पुष्प चक्कर चढ़ाकर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here