Explore the website

Looking for something?

Saturday, May 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

खंडवा के बढ़िया तुला...

एनटीवी टाइम न्यूज खंडवा/ बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी...

दिल्ली में पाकिस्तानी खुफिया...

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी...

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का...

नई दिल्ली/लखनऊ/पटना: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली...

तेज रफ्तार का कहर:...

जबलपुर अमरकंटक मार्ग शहपुरा के कृष्णा पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण सड़क...
Homeमध्य प्रदेशधार के एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गाड़ी नदी में...

धार के एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गाड़ी नदी में गिरी, पिता की मौत, बेटा घायल, मां लापता

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

बदरीनाथ हाईवे के पास एक यात्रियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, धार निवासी एक व्यक्ति की मौत, मृतक का बेटा घायल, पत्नी की तलाश जारी.

धार: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां यात्रियों से भरे ट्रेवल वाहन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. जिसके बाद यात्री वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में मध्य प्रदेश के धार जिला निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है.

धार निवासी विशाल की मौत

जानकारी के अनुसार, हादसे में धार निवासी विशाल सोनी (42) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, उनकी पत्नी गौरी सोनी (41) अभी भी लापता हैं. विशाल सोनी का 10 वर्षीय बेटा पार्थ सोनी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

मृतक की पत्नी की तलाश जारी

सरदारपुर के एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने हादसे की पुष्टि की है, उन्होंने इस पूरी घटना पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, “हमें घटना की जानकारी मिली है. घायलों के परिवार से संपर्क किया जा रहा है. वाहन में सवार विशाल सोनी नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि मृतक का बेटा पार्थ सुरक्षित है. वहीं, उनकी पत्नी गौरी अभी लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है.”

उन्होंने आगे कहा, “वाहन में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुल 20 यात्री सवार थे. सभी यात्री केदारनाथ दर्शन के बाद बद्रीनाथ धाम जा रहे थे. इस दौरान रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में बद्रीनाथ हाईवे पर यह हादसा हुआ. यात्रियों से भरे वाहन में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा. नदी में पानी का तेज बहाव रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन रहा है. प्रशासन, पुलिस और राहत कर्मी लोगों की तलाश कर रहे हैं.”

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version