Explore the website

Looking for something?

Friday, July 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशरतलाम : मोहन यादव के काफिले के वाहनों में पानी मिला डीजल...

रतलाम : मोहन यादव के काफिले के वाहनों में पानी मिला डीजल भरा, लगाने पड़े धक्के

भोपाल से रतलाम पहुंचे मुख्यमंत्री के काफिले के करीब 19 वाहन जवाब दे गए. जहां से डीजल भराया, वह पेट्रोल सील किया.

रतलाम : मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर मिलावटी डीजल-पेट्रोल की शिकायतें अक्सर आती हैं. कभी-कभी पेट्रोल पंपों के खिलाफ कार्रवाई भी होती है लेकिन मिलीभगत से मिलावट बेखौफ जारी है. इसका ताजा उदाहरण रतलाम में मिला. रतलाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से एक दिन पहले वाहनों का काफिला भोपाल से इंदौर पहुंचा. वाहनों में डीजल भरवाया और जैसे ही काफिले ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो सारे वाहन हिचकोले खाकर बंद हो गए. इसके बाद वाहनों को धक्का देकर साइड में किया गया.

भोपाल से रतलाम पहुंचे काफिले के वाहन

गौरतलब है कि रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव शुक्रवार को रतलाम में होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. महोन यादव आ रहे हैं. इसी दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने गुरुवार को करीब 19 वाहन भोपाल से इंदौर पहुंचे. मुख्यमंत्री के दौरे के पूर्व कारकेड का रिहर्सल किया जाता है, जिसमें इन वाहनों के काफिले को कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाता है.

पेट्रोल पंप पर ही बंद हो गए वाहन, धक्के लगाए

डीजल भरवाने के लिए डोसीगांव स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन पहुंचे. आशंका है कि यहां सभी वाहनों में पानी मिला डीजल भर दिया गया. इसके बाद जैसे ही काफिला आगे बढ़ा तो सारे वाहन जवाब दे गए. कुछ गाड़ियां पेट्रोल पंप पर ही स्टार्ट नहीं हुईं. वाहनों में सवार सुरक्षाकर्मी और प्रशासनिक अधकारियों ने बंद पड़ी गाड़ियों को धक्का देकर हटाया. इस घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया.

मुख्यमंत्री के काफिल के वाहनों को धक्के लगाने पड़े

पेट्रोल पंप सील कराया, जांच के आदेश

भोपाल से रतलाम पहुंचा मुख्यमंत्री के वाहनों का काफिला

इसके बाद आनन-फानन में सीएम के काफिले के लिए इंदौर से गाड़ियों का दूसरा रैक भेजा गया. इस मामले में एसडीएम अनिल भाना ने बताया “वाहनों में खराब ईंधन भरने की वजह से ऐसा हुआ. पेट्रोल पंप को सील कर मामले की जांच की जा रही है.” गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को रतलाम के पोलो ग्राउंड में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड इम्पलॉयमेंट कॉन्क्लेव 2025 में शिकरत करेंगे.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version