नगर परिषद के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी*

0
6

कार्य में लापरवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी*

डिण्डौरी, 22 नवंबर 2026

      नगर परिषद शहपुरा अंतर्गत मड़ई/मेला में ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर कर्मचारी श्री अजय सोहनिया (पटवारी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
      अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुरा द्वारा 20 नवंबर 2026 को नगर परिषद शहपुरा अंतर्गत मड़ई/मेला में निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि कर्मचारी द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरती जा रही है, जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है।

      जारी नोटिस के माध्यम से संबंधित कर्मचारी को निर्देशित किया गया है कि वह 1 दिवस के अंदर  अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here