Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशनर्मदापुरम : एमपी में चाय के थर्मस में रिश्वत के नोट ले...

नर्मदापुरम : एमपी में चाय के थर्मस में रिश्वत के नोट ले रहा था बीआरसी, लोकायुक्त ने पकड़ा

mp news: सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन और उपयोगिता प्रमाण पत्र के लिए बीआरसी ने मांगी थी रिश्वत…।

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी का है जहां एक बीआरसी को भोपाल लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है।

बीआरसी मांग रहा था रिश्वत

इटारसी के आदिवासी ब्लॉक के बीआरसी कृष्ण कुमार शर्मा के खिलाफ सोमूखेड़ा प्राथमिक शिक्षा केन्द्र के शिक्षक देवेन्द्र पटेल ने भोपाल लोकायुक्त कार्यालय में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में शिक्षक देवेंद्र पटेल ने बताया कि बीआरसी कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा पिछले दो-तीन महीने से कंसल्टेंसी फंड और मध्यान्ह की राशि के ऑडिट के नाम पर प्रेशर बनाया जा रहा था। बीआरसी ने कहा था कि मध्यान्ह भोजन में बच्चे कम आते हैं, हम उसमें 85 प्रतिशत उपस्थिति दिखाएंगे। जिसके बाद सभी स्कूलों से तीन-तीन हजार रुपए इकट्ठा करके देना। इसी बात को लेकर वो लगातार परेशान कर रहे थे।

चाय के थर्मस में रखकर मांगे रिश्वत के नोट

लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर रिश्वत के 5 हजार रुपए लेकर शिक्षक देवेन्द्र पटेल को रिश्वतखोर बीआरसी के पास भेजा। रिश्वतखोर बीआरसी कृष्ण कुमार शर्मा ने चाय के थर्मस में रिश्वत के नोट रखकर देने के लिए कहा और जैसे ही रिश्वत के नोटों से भरा थर्मस शिक्षक ने बीआरसी को दिया तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments