Friday, August 28, 2026

TOP NEWS

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड...

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ Moto G67 Power 5G,...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी से मिली मंजूरी, बाजार में दस्तक देगा देश का...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, सूचना देने पर ₹2,000 का...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव के बीच मंत्री बी. नागेंद्र का इस्तीफा, प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Homeमध्य प्रदेशनर्मदापुरम शराबियों से तंग आए मौसम विभाग के कर्मचारी, परेशान होकर ऑफिस...

नर्मदापुरम शराबियों से तंग आए मौसम विभाग के कर्मचारी, परेशान होकर ऑफिस में जड़ा ताला, नहीं जारी करेंगे बारिश के आंकड़े!

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज/नर्मदापुरम से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां पर मौसम विभाग कार्यालय के कर्मचारियो ने एक बड़ी ही अजीब समस्या के चलते आफिस में ताला लगा दिया है। कर्मचारियो का कहना है कि मौसम विभाग कार्यालय के सामने शरारती तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लगता है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए अब जब तक उनकी समस्या का हल नहीं हो जाता वो मौसम के आंकड़े जारी नहीं करेंगे।

शराबियों ने काम करना किया मुश्किल

आपको बता दें कि नर्मदापुरम के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भवन में ही मौसम विभाग कार्यालय संचालित है लेकिन इसके सामने असामाजिक तत्वों और शराबियों के जमावड़े ने कर्मचारियो की चैन छीन लिया है। कर्मचारियों के साथ आए दिन अभद्रता होती है कर्मचारियों ने विभागीय ग्रुप में इसकी जानकारी दी है और समस्या निराकरण नहीं होने तक मौसम की जानकारी ग्रुप में नहीं देने के साथ ही काम भी बंद कर दिया है।

आरोप है कि मंगलवारा घाट से लगे उत्कृष्ट वि‌द्यालय भवन में शाम होते ही असामाजिक तत्व कर्मचारियों को परेशान करने लगते हैं। हद तो तब हो जाती है जब शराबी आफिस के दरवाजे के सामने बैठकर ही जाम छलकाने लगते हैं और जब कर्मचारी ऐसा नहीं करने पर टोकते हैं तो शराबी बदतमीजी पर उतारु हो जाते हैं। विभाग को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसके बाद कर्मचारियों ने दफ्तर में ताला जड़ना ही उचित समझा लिहाजा समस्या के हल नहीं होने तक कर्मचारी काम नहीं करेंगे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments