Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

FSSAI Case on Food...

FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्किट, डोडला डेयरी और यूइर ऑर्गेनिक फूड्स पर गंभीर मिलावट के आरोप में केस दर्ज कराया। बिस्किट में मवेशियों का चारा और दूध में मिला डिटर्जेंट।

Post Office Employee Diwali...

डाक कर्मचारियों के लिए 60 दिनों के वेतन के बराबर दिवाली बोनस का ऐलान। ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) और ग्रुप सी कर्मियों के खातों में आएंगे अधिकतम ₹13,816, जानें पूरी डिटेल।

Actor Tiger Shroff पर...

जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी।

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा...

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता : सावित्री...
Homeदेशपति से शारीरिक संबंध बनाने से पहले सोनम ने रखी थी चौंकाने...

पति से शारीरिक संबंध बनाने से पहले सोनम ने रखी थी चौंकाने वाली शर्त, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

राजा रघुवंशी की हत्या के रहस्य से परदा हटता जा रहा है, और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में दिल दहला देने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। एक हनीमून ट्रिप, एक मंदिर में पूजा की आड़ और गहरे जंगलों में रची गई साजिश—पूरी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती, लेकिन यह हकीकत है।

क्या है मामला?

इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम नाम की युवती से शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद दंपती असम और मेघालय की यात्रा पर निकले। सोनम ने राजा को भरोसा दिलाया कि शारीरिक संबंधों के जरिए शादी को परिपूर्ण करने से पहले वे गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। राजा ने इस पर सहमति जताई और दोनों 20 मई को पूर्वोत्तर पहुंचे।

जंगल में रची गई थी मौत की पटकथा

जांच के अनुसार, सोनम और उसके प्रेमी ने पहले ही राजा की हत्या की योजना बना रखी थी। उनका इरादा था कि मेघालय के नोंग्रियात गांव के पास के घने जंगलों में मौका पाकर राजा की हत्या कर दी जाए, क्योंकि वहां एकांत होता है और पुलिस या आम लोगों की नजर से बचना आसान होता।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोनम ने राजा को ट्रेकिंग के बहाने जंगलों में चलने के लिए राजी किया, लेकिन 22 और 23 मई को उस इलाके में पर्यटकों की मौजूदगी के कारण उनकी योजना पर पानी फिर गया। इसके बाद उन्होंने वेइसाडोंग वॉटरफॉल के पास हत्या को अंजाम दिया और राजा का शव एक गहरी खाई में फेंक दिया।

कैसे हुआ खुलासा?

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि सोनम और राजा के मेघालय पहुंचने के ठीक अगले दिन, 21 मई को हत्यारे भी गुवाहाटी पहुंच गए थे। 23 मई को जब दंपती एक होमस्टे से निकले और फिर वापस नहीं लौटे, तो मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस की गहन जांच में धीरे-धीरे सारी परतें खुलती चली गईं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments