Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

छात्राओं से कथित अनुचित...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर दिगठान पहुंची भव्य चुनरी कलश यात्राराहुल सेन मांडवमोप्रतिवर्ष...

भारत का पहला Flex-Fuel...

"भारत का पहला E85 फ्लेक्स-फ्यूल एडवेंचर मैक्सी-स्कूटर Honda ADV 160 लॉन्च हो गया है। ₹1.70 लाख की कीमत वाले इस स्कूटर के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।"

पिरान कलियर में कांग्रेस...

पिरान कलियर में कांग्रेस की मासिक बैठक संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत...
Homeमध्य प्रदेशपन्ना में दर्दनाक हादसा, तालाब निर्माण में लगे मजदूर की मिक्सर मशीन...

पन्ना में दर्दनाक हादसा, तालाब निर्माण में लगे मजदूर की मिक्सर मशीन में दबने से मौत

पन्ना जिला अस्पताल में आज उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब एक 45 वर्षीय मजदूर की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। वही जानकारी लगने के बाद कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत करवाया और पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर सुरेश यादव उम्र-45 वर्ष निवासी शहीदन के पास जो धरम सागर तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण के निर्माण कार्य मे मजदूरी का काम कर रहा था और मिक्चर मशीन ले जा रहा था। इसी दौरान मिक्चर मशीन बेकाबू हो गई और मजदूर मिक्चर मशीन के नीचे दब गया। किसी तरह आस-पास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वही घटना के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और ठेकेदार पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। वही इस पूरे मामले में कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मिक्चर मशीन में दबने की वजह से मौत होना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जाएगी और जांच उपरांत जो भी तथ्य आएंगे उंसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments