Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

अंकिता भंडारी मर्डर केस:...

अंकिता भंडारी मर्डर केस में दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना दे रहे माता-पिता को पुलिस ने तड़के हिरासत में लिया. परिजनों ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध करते हुए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. पूरी खबर पढ़ें.

छात्राओं से कथित अनुचित...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर दिगठान पहुंची भव्य चुनरी कलश यात्राराहुल सेन मांडवमोप्रतिवर्ष...

भारत का पहला Flex-Fuel...

"भारत का पहला E85 फ्लेक्स-फ्यूल एडवेंचर मैक्सी-स्कूटर Honda ADV 160 लॉन्च हो गया है। ₹1.70 लाख की कीमत वाले इस स्कूटर के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।"
Homeदेशपाकिस्तान को PM मोदी की सख्त चेतावनी, न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत

पाकिस्तान को PM मोदी की सख्त चेतावनी, न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत

  • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से आतंक के खिलाफ भारत की नई नीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत ने आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं और आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। भारत की सेनाएं अलर्ट पर हैं और आतंक के ठिकानों पर सटीक प्रहार करने की तैयारी में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा। भारत की तीनों सेनाएं, हमारी एयरफोर्स, हमारी आर्मी और हमारी नेवी, हमारी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, भारत के अर्धसैनिक बल लगातार अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद, अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है, एक नया पैमाना, न्यू नॉर्मल तय कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत पर आतंकी हमला हुआ, तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे। हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे, जहां से आतंक की जड़ें निकलती हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान, दुनिया ने पाकिस्तान का वो घिनौना सच फिर देखा है, जब मारे गए आतंकियों को विदाई देने, पाकिस्तानी सेना के बड़े-बड़े अफसर उमड़ पड़े। पीएम मोदी ने इसे स्टेट स्पॉन्सर्ड टेररिज्म का बहुत बड़ा सबूत बताया और कहा कि हम भारत और अपने नागरिकों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि युद्ध के मैदान पर हमने हर बार पाकिस्तान को धूल चटाई है और इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने नया आयाम जोड़ा है। हमने रेगिस्तानों और पहाड़ों में अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही, न्यू एज वॉरफेयर में भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इस ऑपरेशन के दौरान, हमारे ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों की प्रामाणिकता सिद्ध हुई। आज दुनिया देख रही है कि 21वीं सदी के वॉरफेयर में ‘मेड इन इंडिया डिफेंस इक्विपमेंट्स’ का समय आ चुका है।

उन्होंने कड़े शब्दों में स्पष्ट किया कि हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ हम सभी का एकजुट रहना, हमारी एकता, हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है। टेररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, ये एक बेहतर दुनिया की गारंटी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments