Saturday, August 22, 2026

TOP NEWS

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और...

गौरव जोशीराजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज...

डिजिटल युग में कमाई...

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते...

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन...

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब...

LPG सप्लाई का महाप्लान:...

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज...
Homeमध्य प्रदेशपीएम मोदी का जन्मदिन आज, MP के CM मोहन यादव से लेकर...

पीएम मोदी का जन्मदिन आज, MP के CM मोहन यादव से लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय तक दी बधाई

(संवाददाता पवन वैष्णव)

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम साय ने एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियों में उन्होंने नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी. साथ ही उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घार्य होने की कामना की है.

एनटीवी टाइम न्यूज धार/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन (PM Narendra Modi 75th Birthday) मना रहे हैं. इस खास मौके पर पर उन्हों देश-दुनिया के बड़े नेता बधाई दे रहे हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी उन्हें एक खास अंदाज में बधाई दी है. सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी. साथ ही उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घार्य होने की कामना की है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने वीडियो संदेश जारी कर शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कुशल संगठन शिल्पी, अद्भुत प्रशासक और वैश्विक नेता हैं. मां भारती के वैभव को पुनः स्थापित कर भारत की छवि को विश्व शिखर तक पहुंचाने के लिए हम सदैव उनके आभारी हैं.

उन्होंने आगे कहा, ‘छत्तीसगढ़ में विश्वास और विकास का जो वातावरण बना है, वह मोदी जी की गारंटी का परिणाम है. वर्ष 2047 तक विकसित भारत के उनके संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माणल के लिए प्रयासरत रहना ही उनके जन्मदिन पर हमारा सच्चा उपहार होगा. छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. साथ ही स्वास्थ्य और शुभ दिन की कामना करता हूं.’

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments