अयोध्या: मिल्कीपुर के धौरहरा में ‘कागज़ों’ पर बनी 1300 मीटर सड़क, सालों से रास्ते को तरस रही जनता; नेता-प्रशासन मस्त

0
135

मयंक तिवारी बड़ी खबर
विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का पुरवा के शासन प्रशासन नेतागण अपने में मस्त जनता हो रही सालों साल से रास्ते के बिना त्रस्त

शासन प्रशासन सांसद,विधायक, प्रधान, सत्ता के भूखे और राजनीति के बड़े-बड़े दिग्गज कार्य करने में नहीं निवेदन अपील करने एवं दिखाने में लगे रहते। इसलिए तो भुतो की तरह कागजों में चढ़ा दिया जाता है
और जनता जनार्दन को आश्वासन देने के लिए कागजों में कार्य कर देते हैं। कीन्हूपुर प्रधानमंत्री सड़क पूरे रिसाल तिवारी उसरहा से पूरे रामलाल तिवारी, के पूर्व तक लगभग 1300 मीटर पक्की नवनिर्माण कार्य होना आवश्यक है। यह लेटर पैड के माध्यम से गोरखनाथ बाबा सदस्य विधानसभा मिल्कीपुर अयोध्या 08 /09 /2024 को निवेदन अपील किया गया और सांसद लल्लू सिंह लोकसभा के द्वारा प्रयास लोक निर्माण विभाग में आदेशित किया गया और फिर कागजों में ही थम कर रह गया। और इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह खबर कई बार चलाई जा चुकी है लेकिन प्रशासन सत्ता में इतना मस्त है कि उसे कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा है कि किस जगह किस चीज की जरूरत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here