Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

बिहार बाढ़ त्रासदी: 15...

बिहार बाढ़ से 15 जिलों में ₹10,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान। केंद्रीय टीम ने लिया जायजा, पीड़ित परिवारों को ₹7,000 की तत्काल सहायता राशि जारी।

Box Office Clash: सिनेमाघरों...

आज बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर खान की 'दायरा' और कुणाल खेमू की 'वाइब' के बीच बड़ा क्लैश हो रहा है। सेंसर बोर्ड से 'A' सर्टिफिकेट मिलने के बाद दोनों फिल्मों को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Lava Bold N4 Pro...

Lava Bold N4 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। ₹14,999 की शुरुआती कीमत वाले इस बजट 5G फोन में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

सोने के गहने खरीदना...

त्योहारी सीजन से पहले सरकार ने सोने के आभूषणों पर लगने वाली हॉलमार्किंग फीस में 67% की वृद्धि की है, जिससे प्रति पीस शुल्क ₹45 से बढ़कर ₹75 हो गया है। इस संशोधन से आम जनता की जेब और मेकिंग चार्ज पर पड़ने वाले प्रभाव को रेखांकित किया गया है।
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर में भीषण आग! स्प्रिंग फैक्ट्री के बाद अब पाइप कंपनी में...

पीथमपुर में भीषण आग! स्प्रिंग फैक्ट्री के बाद अब पाइप कंपनी में उठी लपटें, कई किलोमीटर तक दिखा धुआं

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • Huge Fire in Pithampur Factory Dhar: धार में पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक पाइप कंपनी में आग लगी है. कंपनी सेक्टर 3 में है. फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर हैं. आग इतनी भीषण है कि इसका धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है. दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर हैं.

धार (Dhar) जिले में पीथमपुर (Pithampur) के सेक्टर एक में स्थित जीएम स्प्रिंग कंपनी में अचानक आग लग गई. कंपनी में कमानी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फर्नेस ऑयल टैंक में ये आग लगी थी, जो धीरे-धीरे तेजी से फैल गई. इस घटना की सूचना मिलते दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. करीब तीन दमकल की गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पाया. आग फर्नेस ऑयल वाले क्षेत्र में लगी थी. फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूदा थे. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं. बताया जा रहा है कि कंपनी में सुरक्षा प्रबंधन की लापरवाही साफ नजर आ रही है.

स्प्रिंग फैक्ट्री के बाद पाइप कंपनी में आग

धार में पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक पाइप कंपनी में आग लगी है. आग सिग्नेट पाइप कंपनी में तड़के लगी है. कंपनी प्लास्टिक के पाइप बनाती है. कंपनी सेक्टर 3 में है. फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर हैं. आग इतनी भीषण है कि इसका धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है. दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर हैं. लपटों पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. आग सेक्टर 3 में सिग्नेट पाइप कंपनी में लगी है. इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.

एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और आसपास के तीन थानों की पुलिस मौके पर है. आग पर काबू करने के लिए रेत के ट्रक बुलवाए गए हैं. इंदौर एयरपोर्ट से भी फायर फाइटर बुलाए गए हैं.

फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप रखे होने से आग तेजी से फैली. कच्चा माल हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के साथ रेत से भरे डंपर भी पहुंच रहे हैं.

ग्वालियर की धागा फैक्ट्री में भी लगी थी आग

ग्वालियर के खासगी बाजार में एक इमारत में आग लग गई थी. इसकी चपेट में आकर एक के बाद एक 5 एलपीजी सिलेंडर फटे थे. आग बुझाने की कोशिश कर रहे दो फायर ब्रिगेड कर्मी घायल हो गए. ये हादसा तीन मंजिला कलां गोपाल बिल्डिंग में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुआ था. आग बेसमेंट में चल रहे धागा बनाने के कारखाने से शुरू हुई थी. धागा बनाने के सामान से आग तेजी से फैली और दूसरे-तीसरे फ्लोर के पांच फ्लैट्स को चपेट में ले लिया. आग बुझाने के लिए एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड भी बुलानी पड़ी थी. सुबह करीब 8 बजे लपटों पर काबू पाया जा सका था.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments