Monday, July 13, 2026

TOP NEWS

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...

इंदौर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर)देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मध्यप्रदेश दौरा शुरू हो गया...

देहरादून में पानी के...

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में...
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर : 9 घंटे की मशक्कत के बाद पीथमपुर पाइप फैक्ट्री की...

पीथमपुर : 9 घंटे की मशक्कत के बाद पीथमपुर पाइप फैक्ट्री की बुझी आग

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • Pithampur Pipe Factory Fire Accident: अधिकारियों ने बताया कि सिग्नेट पाइप कंपनी में आग गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे लगी थी. इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. कंपनी प्लास्टिक के पाइप बनाती है. कच्चे माल की वजह से लपटें तेजी से बढ़ीं. इसमें कंपनी में खड़ी दो क्रेन भी जल गईं. नुकसान का आंकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है.

Pithampur Pipe Factory Fire Accident: मध्य प्रदेश के बड़े औद्योगिक क्षेत्र धार के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक पाइप कंपनी में आज तड़के आग लग गई थी है. यह आग सिग्नेट पाइप कंपनी में लगी थी. ये कंपनी प्लास्टिक के पाइप बनाती है. जोकि सेक्टर 3 में स्थित है. आग इतनी भीषण है कि इसका धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था. प्राथमिक जांच जारी है, बताया जा रहा है आग तेज़ हवा के कारण फैलने से लगी है. कोई भी इस घटना में घायल नहीं हुआ है जांच की रिपोर्ट आते ही नुकसान का पता लगाया जा सकेगा. आइए जानते हैं कैसे आग पर पाया काबू?

नुकसान का आंकलन फिलहाल नहीं

अधिकारियों ने बताया कि सिग्नेट पाइप कंपनी में आग गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे लगी थी. इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. कंपनी प्लास्टिक के पाइप बनाती है. कच्चे माल की वजह से लपटें तेजी से बढ़ीं. इसमें कंपनी में खड़ी दो क्रेन भी जल गईं. नुकसान का आंकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है.

70 फायर फाइटर, नगर पालिका के 150 से ज्यादा कर्मचारी, एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे आग बुझाई. हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है

आग बुझाने में एक हजार लीटर फोम, 25 डंपर रेत और फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों का पानी लगा. आसपास की फैक्ट्रियों को लपटों से बचाने के लिए जेसीबी इस्तेमाल कर मिट्‌टी-रेत की दीवार बनाई गई थी.

तहसीलदार जयेश प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि पीथमपुर में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है. आगे उन्होंने बताया जैसी आग लगने की सूचना प्राप्त हुई उनके द्वारा टीम को भेजा गया और स्थिति को देखते हुए 30 से 35 रेत के डंपर भेजे गए. जहां आग लगी है वहाँ बिजली के तार मौजूद नहीं है इसलिए शॉर्ट सर्किट लगने के कारण पर दोबरा जांच की जायेगी. फैक्ट्री के मालिक सौरभ को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है, पिछले साल जून में इसी माल में आग लगी थी.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments