Explore the website

Looking for something?

Saturday, July 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर ड्रग्स केस में...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ड्रग्स तस्करों के...

इंदौर में स्वच्छता कार्यशाला...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर। प्रदेश के नगरीय प्रशासन...

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...
Homeमध्य प्रदेशबुरहानपुर में बेटी के ससुराल पक्ष ने की मारपीट तो पिता ने...

बुरहानपुर में बेटी के ससुराल पक्ष ने की मारपीट तो पिता ने पिया एसिड, मौत

बातचीत के दौरान उन्होंने कई बार प्रदीप से कहा कि उन्हें बेटी के घर से भागने के बाद ही आत्महत्या कर लेनी चाहिए थी। साथ ही घर में ताेड़फोड़ और जमकर मारपीट भी की थी। इसी से क्षुब्ध होकर प्रदीप ने एसिड पी लिया था। स्वजन ने तुरंत उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन

  • गायत्री ने आठ दिन पूर्व घर से भाग कर सलीम कालोनी निवासी गौरव महाजन के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद से ही दोनों गायब थे।
  • इस मामले में समझौता करने के लिए गौरव के स्वजन को अपने घर बुलाया था। बातचीत के दौरान उन्होंने कई बार प्रदीप से कहा कि उन्हें बेटी के घर से भागने के बाद ही आत्महत्या कर लेनी चाहिए थी।
  • साथ ही घर में ताेड़फोड़ और जमकर मारपीट भी की थी। इसी से क्षुब्ध होकर प्रदीप ने एसिड पी लिया था।
  • स्वजन ने तुरंत उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी मौत हो गई। मारपीट में मृतक के भाई मनोज और उसकी पत्नी रत्ना गायकवाड़ को भी चोटें आई हैं।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार मृतक के छोटे भाई की पत्नी रूपाली गायकवाड़ की शिकायत पर अतुल महाजन, सचिन महाजन, कैलाश महाजन, अनिल महाजन निवासी सलीम कालोनी बुरहानपुर, अमोल महाजन, योगेश महाजन, सपना महाजन निवासी करजोद रावेर महाराष्ट्र, वैशाली महाजन निवासी अहिरवाड़ी रावेर महाराष्ट्र के खिलाफ नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115 (2), 191 (2), 324 (5) के तहत केस दर्ज किया गया है। सोमवार शाम तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस उनकी तलाश में सलीम कालोनी पहुंची थी, लेकिन कोई भी घर में नहीं मिला।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version