Saturday, May 2, 2026

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशबैतूल : झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 11 साल की बच्ची की...

बैतूल : झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 11 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

( संवाददाता अविनाश तायवाड़े )

  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक 11 वर्षीय बच्ची की मौत एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के कारण हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुलताई के झोलाछाप डॉक्टर बख्शी के इलाज से बच्ची की जान गई है. सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों ने बताया कि यदि समय पर उचित इलाज मिलता तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी.

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से मासूम बच्ची की जान चली गई. बच्ची के परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर यह गंभीर आरोप लगाए हैं.

दअरसल, तीन दिनों पहले मुलताई थाना क्षेत्र के खम्बारा गांव निवासी रुचि पवार को उल्टी दस्त की शिकायत के बाद परिजन मुलताई के झोलाछाप डॉक्टर बख्शी के पास इलाज के लिए लाए थे. तीन दिन तक एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने के बाद जब रुचि की हालत लगातार बिगड़ने लगी तो परिजन उसे मुलताई के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे.

बच सकती थी बच्ची की जान

सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉ. पंचम सिंह के अनुसार, बच्ची को गंभीर डिहाइड्रेशन था, उसका बीपी और पल्स नहीं मिल रहा था. डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद बच्ची ने दम तोड़ दिया. बीएमओ का कहना है कि यदि समय पर उचित इला

पोस्टमार्टम कराने से परिजनों का इनकार

मामला संदिग्ध होने के बावजूद भी बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है. अस्पताल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराने की कोशिश की पर परिजनों ने इनकार कर दिया. बीएमओ जरूर मामले की जांच करवाने की बात कह रहे हैं.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments