Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: CJP...

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन और शांति बॉन्ड के उल्लंघन मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला...

Uttarakhand Gutkha Ban: उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी इस सख्त आदेश और इसके कानूनी प्रावधानों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशभोपाल स्टेशन पर टल गया बड़ा हादसा,चलती ट्रेन से फिसला युवक RPF...

भोपाल स्टेशन पर टल गया बड़ा हादसा,चलती ट्रेन से फिसला युवक RPF जवान ने बचाया

मध्य प्रदेश के भोपाल मंडल में चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवान लगातार सतर्क रहते हैं। इसी श्रृंखला में एक बड़ी दुर्घटना उस समय टल गई जब एक यात्री ट्रेन से उतरते समय फिसलकर कोच और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़ा। मौके पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के आरक्षक की त्वरित कार्रवाई से यात्री की जान बच गई।

7 जून को शाम 6:30 बजे, (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान अमरपाल सिंह, निवासी-गांधीनगर, भोपाल, जो प्लेटफॉर्म टिकट लेकर अपने परिजनों को ट्रेन में बैठाने आए थे, अधिक सामान चढ़ाने के लिए कोच में गए थे। ट्रेन के चलने के बाद जब उन्होंने नीचे उतरने का प्रयास किया, तो उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फिसलकर कोच और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़े।

मौके पर मौजूद आरपीएफ आरक्षक कृष्ण कुमार ने घटना पर तुरंत सजगता दिखाते हुए दौड़कर यात्री को खींचकर बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई। यात्री को केवल मामूली खरोंचें आईं, जिनका उपचार स्टेशन पर स्थित डिस्पेंसरी में किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि आरक्षक की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने एक संभावित गंभीर हादसे को टाल दिया। उन्होंने यात्रियों से यह भी अपील की कि वे चलती ट्रेन से चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, और केवल गाड़ी के पूर्णतः रुकने पर ही चढ़ें या उतरें।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments