Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

MP शिक्षक पदोन्नति: मध्य...

मध्य प्रदेश में 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज। स्कूल शिक्षा विभाग खंगालेगा 8 साल का गोपनीय प्रतिवेदन (CR) रिकॉर्ड। दिसंबर में प्रस्तावित टीईटी परीक्षा (TET Exam) के बाद जारी होगी पहली सूची, देखें पूरी डिटेल।

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"
Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर : प्रेमिका संग कमरे में मिला दो बच्‍चों का पिता, परिजनों...

मुजफ्फरनगर : प्रेमिका संग कमरे में मिला दो बच्‍चों का पिता, परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख हो गए शॉक

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रेमी-प्रेमिका के शव बंद कमरे में मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो दिल दहला देने वाला मंजर दिखा।

मुजफ्फरनगर के मुबारिकपुर गांव में रविवार रात पुरा बिजलीघर पर कार्यरत संविदाकर्मी शुभम (31) और उसकी प्रेमिका का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। प्राथमिक तौर पर दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

घर में अकेला था शुभम

मुबारिकपुर गांव के जय किशोर वर्मा परिवार के साथ रिश्तेदारी में तेरहवीं में गए थे। घर पर उनका बेटा शुभम अकेला था। देर शाम जब परिजन घर आए मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। परिजन जब दूसरे गेट पर गए तो वहां भी ताला लगा मिला।

परिजन ताला तोड़कर अंदर पहुंचे तो नजारा देख हैरान रह गए। आंगन में लोहे के जाल पर शुभम और मोहल्ले की ही युवती के शव फंदे से लटके दिखे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतरवाया और पोस्टमॉर्टम को भिजवाया।

दो बच्चों का पिता है शुभम

पुलिस ने बताया कि शुभम दो बच्चों का पिता है। युवती अविवाहित थी। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की बात सामने आ रही है। युवती के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी मां व तीन बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है और उससे एक छोटी बहन है। पिता की मौत होने के बाद युवती अपनी बहनों के साथ मजदूरी करती थी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments