Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
Homeमध्य प्रदेशमेरे ताऊ पुलिस में हैं, धौंस दिखाने वाले की शिवपुरी पुलिस ने...

मेरे ताऊ पुलिस में हैं, धौंस दिखाने वाले की शिवपुरी पुलिस ने उतारी रंगबाजी

शिवपुरी में निजी गाड़ी में पुलिस का सायरन और बत्ती जलाकर सड़क पर वीआईपी रुतबा दिखाने वाले को पुलिस ने सिखाया सबक.

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक व्यक्ति को स्कॉर्पियो में पुलिस जैसी लाइट लगाना भारी पड़ा गया. व्यक्ति शान से अपनी स्कॉर्पियो में पुलिस जैसी नीली, सफेद और लाला लाइट जलाकर माधव चौक बाजार में घूम रहा था. इसी दौरान सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ गश्त पर निकले थे, तभी उनकी नजर एक ब्लैक स्कॉर्पियो पर पड़ी. जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन कर मॉडिफिकेशन करवाया था. टीआई ने तुरंत कार चालक की सारी होशियारी निकाल दी और तुरंत लाइट व हूटर हटवा दिए.

पुलिस ने काटा 7 हजार का चालान

दरअसल, स्कॉर्पियो मालिक ने अपनी गाड़ी को एकदम पुलिस की वीआईपी गाड़ी की तरह मॉडीफाइड करवा रखा था. व्यक्ति ने स्कॉर्पियो में हूटर, काली फिल्म और पुलिस वाहन जैसी टिमटिमाती लाइट लगवा रखी थी. सिटी कोतवाली के टीआई ने माधव चौक पर कार मालिक से पूछा कि आप पुलिस में हो, पहले व्यक्ति सकपका गया फिर बोला कि मैं पुलिस में नहीं हूं. मेरे ताऊ पुलिस में है. इसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी जब्त कर 7 हजार रुपए का चालान काट दिया.

हूटर-लाइट उतराकर पुलिस ने गाड़ी की जब्त

इस मामले में सिटी कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने कहा, ” सूचना मिली कि काले रंग की स्कॉर्पियो घूम रही है, जिसमें हूटर और बोनट पर लाल व सफेद रंग की लाइट टिमटिमा रहीं हैं. माधव चौक पर गाड़ी रोककर पूछताछ की, तो चालक ने पुलिस में होने से मना किया. जिसके बाद नियम के विरुद्ध गाड़ी को मॉडिफाइड करने के आरोप में ट्रैफिक थाना पुलिस ने गाड़ी का 7 हजार चालान किया और हूटर व लाइट उतरवाकर गाड़ी को जब्त कर लिया है.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments