Sunday, May 31, 2026

TOP NEWS

ट्विशा केस: सीबीआई पूछताछ...

भोपाल/नई दिल्ली: चर्चित ट्विशा केस में जांच की आंच अब पूर्व जज गिरिबाला सिंह...

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी...

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए...

इंदौर में पानी वितरण...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) गर्मी में हुए जल संकट और चक्काजाम के बाद नगर निगम...

खंडवा के बढ़िया तुला...

एनटीवी टाइम न्यूज खंडवा/ बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी...
Homeमध्य प्रदेशमुलताई : अतिक्रमण को दूसरी बार किया चिन्हित

मुलताई : अतिक्रमण को दूसरी बार किया चिन्हित

( संवाददाता अविनाश तायवाड़े )

मुलताई। रेलवे स्टेशन रोड के किनारे स्थित ताप्ती सरोवर को जल आपूर्ति करने वाले जलमार्ग पर रहवासियों द्वारा किए गए पक्के अतिक्रमण को राजस्व और नगर पालिका के अमले ने दूसरी बार सीमांकन कर चिन्हित किया है।राजस्व निरीक्षक रवि पदाम, नगर पालिका की लिपिक जी आर देशमुख, पटवारी और नपा कर्मियों की टीम ने शुक्रवार को गणपति पवार के मकान के सामने से नपाई करते हुए अतिक्रमण चिन्हित करना प्रारंभकिया। टीम ने जल मार्ग की भूमि पर 10 रहवासियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया। खसरा नंबर 400 रकबा 0.121 हेक्टेयर मद जलमार्ग पर 6 रहवासियों द्वारापक्का मकान बनाया गया है ।वही चार रहवासियों ने जल मार्ग को समतल कर भूमि का निजी उपयोग किया जा रहा है। राजस्व निरीक्षक रवि पदाम ने बताया अतिक्रमण को चिन्हित करने के बाद प्रतिवेदन एसडीएम को सौंपा जाएगा। अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए की जा रही नपाई के दौरान रहवासियों ने विरोध भी किया। गणपति पवार सहित अन्य रहवासियो का कहना था कि उन्होंने नगर पालिका से मकान बनाने की अनुमति लेकर ही पक्का मकान निर्मित किया है। जब नगर पालिका के तकनीकी विभाग ने मकान बनाने की अनुमति दी थी। तब मौके का निरीक्षण करना था। संबंधित विभाग ने बिना मौका को देखे मकान निर्माण की अनुमति कैसे जारी कर दी। सभी रहवासी नगर पालिका में संपत्ति कर भी जमा कर रहे हैं। रहवासियों ने बीते दिनों एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच पूरी होने तक कार्यवाही स्थगित करने की मांग की थी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments