Sunday, February 15, 2026

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
Homeमध्य प्रदेशमुलताई पुलिस द्वारा मोटर पंप चोरी में दो लोगों की गिरफ्तारी के...

मुलताई पुलिस द्वारा मोटर पंप चोरी में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद, मोटरसाइकल चोरी के प्रकरण में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

जिला बैतूल

मुलताई पुलिस द्वारा मोटर पंप चोरी में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद, मोटरसाइकल चोरी के प्रकरण में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्टर ✍️अविनाश तायवाड़े

मुलताई। 5 जनवरी 2025 को एक मोटर साइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। फरियादी डोमेश भरने, निवासी वार्ड नं. 07 लांजी, ने शिकायत की थी कि 16 दिसंबर 2024 की रात करीब 7 बजे वह अपनी लाल महरून रंग की होण्डा सीबी साइन एसपी मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नं. MP 50 ML 2366) को अपने किराये के मकान के बाहर खड़ा करके अपने कमरे में चला गया था। बाद में जब वह 9 बजे वापस बाहर आया, तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। शिकायत पर थाना मुलताई में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया था। चोरी गई मोटरसाइकिल की तलाश में पुलिस द्वारा जिले के सभी थानों और चौकियों को सूचित किया गया। एसडीओपी मुलताई श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।
आज दिनांक 14 फरवरी 2025 को थाना मुलताई को सूचना मिली कि सोनू उर्फ गोलू निवासी पाथाखेड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल लेकर पाथाखेड़ा में घूम रहा है। सूचना के बाद चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा के सहयोग से एक टीम बनाई गई और आरोपी को पाथाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल MP 50 ML 2366 बरामद की गई। आरोपी सोनू उर्फ गोलू, पिता संजय डोंगरे (उम्र 24 साल) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जिसमें उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी मुलताई निरी. श्री देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा, सउनि एम.एल. गुप्ता, आर.617 अजय, और न.र.स. उमेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संभावना है कि जल्द ही चोरी के बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments