Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

पुणे: शिव मंदिर में...

पुणे के निगड़ी में शिव मंदिर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेट्रो मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

Bihar Boat Accident, वैशाली...

बिहार के वैशाली (राघोपुर) में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत। जानिए रेस्क्यू ऑपरेशन का ताजा अपडेट, मुआवजे का एलान और प्रमुख नेताओं के बयान। पूरी खबर पढ़ें।

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।

बिहार में दर्दनाक हादसा:...

बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा। राघोपुर के रामपुर श्यामचंद में गंगा नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटने से 8 बच्चों की मौत, 12 लापता। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशआग लगने से तीन मकान खाक, दो भैंस झुलसी, 15 लाख तक...

आग लगने से तीन मकान खाक, दो भैंस झुलसी, 15 लाख तक का नुकसान

जिला बैतूल

आग लगने से तीन मकान खाक, दो भैंस झुलसी, 15 लाख तक का नुकसान

रिपोर्टर ✍️अविनाश तायवाड़े

मुलताई। नगर के समीपस्थ ग्राम सांडिया में शुक्रवार आग ने जमकर कहर बरपाया जिसकी चपेट में तीन मकान जलकर खाक हो गए। रात लगभग 10 बजे ग्रामीण रमेश गावंडे के घर के पिछवाडे अज्ञात कारणों से लगी आग ने रमेश सहित भूरा ठाकरे तथा शंकर मालवीय के भी मकानों को जलाकर खाक कर दिया। तेजी से भड़की आग से गांव में हड़कंप मच गया तथा ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर पंचायत के नल कनेक्शन से आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। रात 2 बजे तक ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझ पाई। ग्रामीणों ने बताया कि रमेश गावंडे, भूरा ठाकरे तथा शंकर मालवीय के मकानों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें रमेश के घर फ्रिज, 2 मोटर, अनाज, बिस्तर, कपड़े सहित खाने का सामान जल गया वहीं कोठे में बंधी 2 भैंस बुरी तरह झुलस गई। इधर शंकर के घर सहित कृषि उपकरण, सागौन की बल्लियां, पानी की टंकी, भूसा एवं कंडे तथा भूरा के घर मोटर पंप, पलंग पेटी, कृषि उपकरण खाक हुए वहीं गाय तथा बछड़ा झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात तक आग बुझाने के लिए पूरा गांव जागता रहा। आग लगने से तीन परिवारों का मकान सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलने से पीड़ित परिवार सड़क पर आ गए हैं जिन्हें शासन प्रशासन से सहयोग की दरकार है। सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित राजस्व अमला सुबह मौके पर पहुंचा तथा क्षति का अवलोकन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments