Wednesday, September 9, 2026

TOP NEWS

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ काशी में सावित्री ठाकुर ने दिया "...

Zodiac Killer Story: सुनसान...

द जोडिएक किलर — इतिहास का सबसे खूंखार और शातिर 'साया', जिसने कानून...

भोपाल: नर्सिंग ऑफिसर की...

भोपाल / डिजिटल डेस्क:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद हैरान करने...

MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन...

MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: इंदौर के बुजुर्गों को काशी-गया की मुफ्त यात्रा,...
HomeUncategorizedराछु घाट के पास भोजक बस पलटी, लगभग दो दर्जन यात्री गंभीर...

राछु घाट के पास भोजक बस पलटी, लगभग दो दर्जन यात्री गंभीर घायल

एंकर – डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राछु घाट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरीजों को इलाज के लिए जबलपुर ले जा रही एक भोजक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

Vo – इस दर्दनाक हादसे में लगभग दो दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। बस में सवार अधिकांश लोग इलाज के लिए जबलपुर जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचित किया। कुछ ही देर में मौके पर एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है।
फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। वहीं शहपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण घना कोहरा और घाटी क्षेत्र में वाहन का संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है।

डिंडोरी से लीलाराम साहू कि रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular