Wednesday, September 9, 2026

TOP NEWS

बड़ी कार्रवाई: Meta इंडिया...

बड़ी कार्रवाई: Meta इंडिया चीफ को समन; क्या इंस्टाग्राम-फेसबुक क्रिएटर्स की कमाई पर...

KBC 18 छोड़ेंगे अमिताभ...

KBC 18 छोड़ेंगे अमिताभ बच्चन? कंटेस्टेंट्स का दर्द देख टूटे बिग बी, जानें...

Drishyam 3 Trailer Review:...

Drishyam 3 Trailer Review: क्या इस बार पकड़ा जाएगा विजय सलगांवकर? तब्बू और...

इंदौर का मशहूर अपोलो...

इंदौर का मशहूर अपोलो टॉवर सील: फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा...
Homeमध्य प्रदेशबैतूल : कैलाश के विरोध में उतरी युवा कांग्रेस, कहा- उनका रवैया...

बैतूल : कैलाश के विरोध में उतरी युवा कांग्रेस, कहा- उनका रवैया मृतकों और उनके परिजनों के प्रति असंवेदनशीलत, मांगा इस्तीफा

एनटीवी टाइम न्यूज बैतूल/ मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल के कारण हुई मौतों के मामले में बैतूल में युवा कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर मुख्यमंत्री से उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय गंज में एकत्रित हुए, जहां से रैली के रूप में ऑटो चौक पहुंचे। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और सरकार को संवेदनहीन करार दिया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला भी फूंका।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय सरदार यादव ने कहा कि भागीरथपुरा हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद जब पत्रकारों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछे, तो उन्होंने मर्यादा लांघते हुए अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। यह न केवल पत्रकारों का अपमान है, बल्कि मृतकों और उनके परिजनों के प्रति भी असंवेदनशीलता दर्शाता है। ऐसे मंत्री को सरकार में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। पुतला दहन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने के लिए पानी डाला, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ताओं की नारेबाजी जारी रही। कुछ समय तक ऑटो चौक पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular