Monday, September 21, 2026

TOP NEWS

जिला सहकारी बैंक की...

जिला सहकारी बैंक की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का स्वागत, स्वामी यतीश्वरानंद और मंत्री...

सरदारपुर तहसील में बारिश...

सरदारपुर तहसील में बारिश की खिंच से फसलें सूखी, तालाब खाली - किसान...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात:...

भोपाल के खजूरी सड़क इलाके में दतिया की महिला RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले और पवन द्विवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। पुलिस को मौके पर मिला खून से सना हथौड़ा, जांच जारी। पूरी खबर पढ़ें।

चेहरे पर कालिख और...

पुणे में मनसे (MNS) प्रमुख राज ठाकरे पर आपत्तिजनक रील बनाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महेश मोटे के चेहरे पर कार्यकर्ताओं ने कालिख पोती। सिर पर चप्पल रखकर उठक-बैठक कराई और रोते हुए माफी मंगवाई। जानिए क्या है पूरा मामला।
Homeमध्य प्रदेशराजगढ़ : लाइटर पिस्टल से धमकाकर बाइक सवारों ने फिल्मी स्टाइल में...

राजगढ़ : लाइटर पिस्टल से धमकाकर बाइक सवारों ने फिल्मी स्टाइल में किया युवक का अपहरण

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नकली पिस्टल से धमकाकर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिया। वारदात कांसौरकलां खुर्द गांव की है, जहां दो आरोपियों ने लाइटर पिस्टल से फायर की एक्टिंग कर युवक को बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। आरोपी रोहित वर्मा नाम के युवक को उठाकर ले गए, बताया जा रहा है कि यह विवाद 12 लाख की उधारी का है जो युवक के पिता ने कथित तौर पर आरोपी से ली थी।

मौके पर मौजूद चाचा ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछा करने की कोशिश की, लेकिन ट्रॉली पलट गई।” घटना का वीडियो युवक के चाचा ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया था, जिसे आधार बनाकर पुलिस ने घेराबंदी की और महज 4 घंटे में रोहित को मधुसूदनगढ़ से सकुशल मुक्त करवा लिया गया।

आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी देवराज भी फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल असली नहीं बल्कि लाइटर पिस्टल थी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments