Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

UPI का फ्री दौर...

UPI पर मुफ्त का दौर खत्म! 15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर लगेगा मर्चेंट चार्ज। PhonePe और Google Pay की होगी अरबों डॉलर की बंपर कमाई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

‘यह दवा है या...

कैंसर दवाओं की 10 गुना अधिक कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त। कोर्ट ने ₹2700 की दवा ₹27000 में बेचे जाने को मरीजों के साथ 'दिनदहाड़े डकैती' बताया। पढ़ें पूरी खबर NTV TIME पर।

जुर्म पर सियासत: अपराधियों...

जमुई कांड के बहाने जानिए क्यों हर अपराध के बाद संवेदनाओं से पहले राजनीति शुरू हो जाती है? अपराधियों में कानून का खौफ क्यों नहीं है? पढ़िए विशेष विश्लेषण।

मांडू के चतुर्भुज श्री...

मांडू के चतुर्भुज श्री राम मंदिर से निकली भगवान कृष्ण की डोल ग्यारस...
Homeमध्य प्रदेशरीवा : दो समुदायों के बीच जमकर चले पत्थर और शराब की...

रीवा : दो समुदायों के बीच जमकर चले पत्थर और शराब की बोतलें, तीन थानों की पुलिस ने पहुंच किया नियंत्रित

MP Crime News: रीवा में दो समुदायों के बीच जमकर पत्थर और शराब की बोतलें चलीं. विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन थानों की पुलिस को बुलाना पड़ गया.

रीवा/मध्य प्रदेश के रीवा के रानी तालाब के पास स्थित बसोर बस्ती में दो गुटों के बीच शनिवार की देर रात शराब पीने के बाद आपस में खूनी संघर्ष हुआ. जहां 4 से 5 लोग घायल हो गए. यह संघर्ष एक ही मोहल्ले में रहने वाले दो समुदायों के बीच हुआ है.ईंट पत्थर और शराब की बोतल पड़ी नजर आई.तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची,तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई.

ये है मामला

रीवा शहर के रानी तालाब स्थित बसोर बस्ती में दो समुदाय के लोग लंबे समय आपस में मिलकर रहते हैं . मोहल्ले में बीती रात कई लोगों ने बैठकर शराब का सेवन किया. उसके बाद किसी बात को लेकर दो लोगों में आपस में विवाद हो गया. जो देखते-देखते कुचवधिया और बंसल समाज के लोगों के बीच बदल गया.विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया.

इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर जमकर  पत्थर और शराब की बोतल की बौछार कर दी. मोहल्ले में दंगे जैसा माहौल निर्मित हो गया. एक पक्ष नजदीक ही स्थित सिटी कोतवाली पहुंच गया. 

तीन थानों की पहुंची पुलिस

मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई, और स्थिति को काबू में किया गया. देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. इस दौरान मोहल्ले की गलियां शराब की बोतल और ईंटों से भरी नजर आई. अवैध हथियार का भी जमकर प्रदर्शन किया गया .रीवा के सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments