Explore the website

Looking for something?

Sunday, May 24, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जल संकट में इंदौर;...

इंदौर. भीषण गर्मी के बीच शहर जल संकट से जूझ रहा है। कई...

भाजपा सांसद की पत्नी...

देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर आम जनता...

बिलगांव में खाना बनाते...

शहपुरा थाना क्षेत्र के बिलगांव में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया।...

MP में ‘लाड़ली बहना’...

- मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' में एक...
Homeमध्य प्रदेशलखनादौन दोस्तों के साथ घूमने गया युवक गहरी खाई में गिरने के...

लखनादौन दोस्तों के साथ घूमने गया युवक गहरी खाई में गिरने के बाद लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

सिवनी जिले के लखनादौन में दोस्तों के साथ घूमने गया 22 वर्षीय युवक लापता हो गया। युवक अपने 5 दोस्तों के साथ आदेगांव थाना क्षेत्र के कुरमुंडा नाला के समीप घने जंगलों के बीच स्थित परेबाखोये घूमने गया था, जहां पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया।

जानकारी के मुताबिक, 22 वर्ष आयुष यादव शनिवार सुबह 10 से 12 बजे के बीच 5 दोस्तों के लखनादौन से घूमने गया था। जहां कुरमुंडा नाला के पास पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया और लापता हो गया। सूचना मिलते ही आदेगांव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। लेकिन आयुष का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। इधर आयुष यादव के अभी तक ना मिलने से परिवार में मातम छाया हुआ है। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू टाल दिया गया है। कल रविवार को एनडीआरएफ की टीम युवक का सर्च ऑपरेशन करेगी।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version