घोड़ाडोंगरी में वीर राजा पेमल शाह के शौर्य और बलिदान की गाथा का होगा मंचन
गोंड सभ्यता के महानायकों पर आधारित तीन दिवसीय नाट्य मंचन 27 से 29 नवंबर तक, प्रतिदिन शाम 7 बजे से होगा आयोजन
फोटो –
बैतूल। गोंड सभ्यता के महानायकों के गौरवशाली इतिहास और वीरता की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से घोड़ाडोंगरी में तीन दिवसीय नाट्य मंचन का आयोजन किया जा रहा है। 27 से 29 नवंबर तक सतपुड़ा विद्यालय परिसर में प्रतिदिन शाम 7 बजे से वीर राजा पेमल शाह के शौर्य, साहस और मातृभूमि के लिए दिए गए बलिदान की गाथा का सजीव मंचन किया जाएगा।
आयोजन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती गंगा उइके शामिल हुईं। इस अवसर पर वरिष्ठ जन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आदिवासी महाराजाओं के गौरवशाली इतिहास और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की गई।
कार्यक्रम में शामिल हुए अजाक्स संघ बैतूल के जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे ने आयोजन के लिए आयोजकों और सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
