Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशशाजापुर : आजाक थाने में एक कॉन्स्टेबल को बैठे–बैठे हार्ट अटैक...

शाजापुर : आजाक थाने में एक कॉन्स्टेबल को बैठे–बैठे हार्ट अटैक आया

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

Heart Attack: आरक्षक को हार्ट अटैक आते ही तुरंत साथी पुलिसकर्मी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, रास्ते में दिया सीपीआर, इंदौर में इलाज के दौरान मौत…।

एनटीवी टाइम न्यूज शाजापुर/मध्यप्रदेश के शाजापुर में आजाक थाने में पदस्थ आरक्षक को थाने में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आ गया। जैसे ही आरक्षक अचेत होकर गिरे तो उन्हें साथी पुलिसकर्मी तुरंत उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आरक्षक को इंदौर रेफर कर दिया। इंदौर में डॉक्टर्स ने आरक्षक को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी, आरक्षक की उम्र 46 साल थी।

ड्यूटी पर आया हार्ट अटैक

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2025/08/ntvtime_india-20250830-0002.mp4

आजाक थाने में पदस्थ आरक्षक जितेन्द्र चंद्रवंशी रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे तभी उनके सीने और हाथ में दर्द हुआ। हाथ का दर्द कम करने के लिए उन्होंने दवा ली और थाने में बने कमरे में आराम करने चले गए। इसी दौरान वे अपने साथी पुलिसकर्मी से बातचीत कर रहे थे कि अचानक सीने में तेज दर्द उठा और वो अचेत होकर गिर पड़े। पास मौजूद पुलिसकर्मी ने तुरंत उन्हें संभाला और फिर तुरंत पुलिस वाहन से एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया गया है कि रास्ते में ही उनके साथ मौजूद जवान ने उन्हें सीपीआर भी दिया ताकि उनकी सांस चलती रहे।

इलाज के दौरान मौत

अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि आरक्षक जितेन्द्र को हार्ट अटैक आया है। डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें तुरंत इंदौर रेफर कर दिया। इंदौर में इलाज के दौरान आरक्षक जितेन्द्र चंद्रवंशी की मौत हो गई है। डॉक्टर्स ने बताया कि जितेन्द्र चंद्रवंशी की धड़कन और ब्लड प्रेशर नहीं चल रहा था। जीवन रक्षक दवाएं देने के साथ करीब 15-20 बार शॉक दिए गए। इससे उनकी धड़कन और ब्लड प्रेशर सामान्य हुआ। तीन घंटे बाद स्थिति में सुधार देख उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हार्ट सर्जरी के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। जितेंद्र देवास जिले के राबडिया गांव के रहने वाले थे। वे 2013 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में एक विवाहित बेटी कुमकुम और 16 वर्षीय बेटा विवेक है। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम में किया जाएगा।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version