Friday, August 28, 2026

TOP NEWS

रक्षाबंधन पर इंदौर की...

इंदौर:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इंदौर शहर की बहनों के लिए बेहद खुशखबरी...

एलन मस्क के X...

एलन मस्क के X को टक्कर देने लौटा पुराना 'ट्विटर'! 'Twitter.now' नाम से...

मूड ऑफ द नेशन...

नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026: देश का मिजाज भांपने वाले सबसे बड़े सर्वे...

भाई-बहन के अटूट प्रेम...

इन्दौर: भाई-बहन के पवित्र स्नेह का महापर्व रक्षाबंधन कल, यानी 28 अगस्त 2026...
Homeमध्य प्रदेशशाहडोल : स्कूल में बदमाशों का आतंक, क्लास रूम में घुसकर तोड़फोड़,...

शाहडोल : स्कूल में बदमाशों का आतंक, क्लास रूम में घुसकर तोड़फोड़, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तस्वीर तक तोड़ दी

आखेटपुर विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की। स्कूल के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे बदमाशों ने न सिर्फ काफी तोड़फोड़ की, बल्कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तस्वीर भी तोड़ दी।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में आखेटपुर विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की है। बदमाश स्कूल के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे और पंखे तोड़ दिए। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तस्वीर तोड़कर फेंक दी। इतना ही नहीं स्कूल का रजिस्टर जलाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद ब्यौहारी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

ये घटना शहडोल जिले के एक आरएसएस समर्थित स्कूल में हुई है, जिससे लोगों में रोष है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के आंखेंटपुर स्थित आखेटपुर विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का दरवाजा तोड़कर स्कूल में घुसे अज्ञात बदमाशों ने स्कूल में रखी सामग्री को बिखेर दिया।

पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीर भी तोड़ दी

यही नहीं बदमाशों ने स्कूल में लगे पंखे भी तोड़ दिए, साथ ही स्कूल के रजिस्टर को भी आग लगाने की कोशिश की। यही नहीं, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर भी फेंककर तोड़ दी। इस तरह बदमाशों ने स्कूल में काफी नुकसान किया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments