( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ आंगनवाड़ी भवन, संजय जलाशय केंद्र में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समापन 1 अक्टूबर 2026 को ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के इस अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही।

इस गरिमामयी आयोजन में महिला मोर्चा महामंत्री अर्चना जोशी पार्षद श्री राकेश असोलिया और पार्षद पप्पू असोलिया मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच परियोजना अधिकारी श्री संजय गायकवाड़ और सुपरवाइजर श्रीमती प्रीति कौशल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
इनमें संजय जलाशय से संजू बघेल, फकीर मोहल्ला से चंदा कौशल, वृंदावन कॉलोनी से सरोज अहिरवार, वैष्णव कॉलोनी से ग्रीष्मा सोना, सेंट फ्रांसिस स्कूल रोड से अर्चना कुशवाह, प्रीति नगर से सरस्वती ठाकुर तथा तारापुरा से ज्योति गोखले शामिल रहीं। सभी प्रतिभागियों के योगदान की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।