सर्पदंश से दो लोगों की मौत पर प्रशासन ने दी राहत, मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4- 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

0
9

शहपुरा। सर्पदंश की घटनाओं में जान गंवाने वाले दो लोगों के परिजनों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा द्वारा दोनों प्रकरणों में मृतकों के निकटतम वैध वारिसों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की गई है। इस तरह दोनों परिवारों को कुल 8 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला मामला ग्राम बुल्दा माल का है, जहां निवासी रामकुमार पिता धरम सिंह गोंड की 5 जुलाई 2026 को सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक की पत्नी संतोषी बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

वहीं दूसरा मामला ग्राम चौबीसा माल का है। यहां निवासी रेशमी पति नरेश, जाति तेली की 10 जुलाई 2026 को सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतिका के पति नरेश पिता भागा प्रसाद को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

दोनों प्रकरणों में राजस्व विभाग द्वारा प्राकृतिक विपत्ति के तहत राहत राशि स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन की इस पहल से सर्पदंश की घटना में अपनों को खोने वाले दोनों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here