Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

छात्राओं से कथित अनुचित...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर दिगठान पहुंची भव्य चुनरी कलश यात्राराहुल सेन मांडवमोप्रतिवर्ष...

भारत का पहला Flex-Fuel...

"भारत का पहला E85 फ्लेक्स-फ्यूल एडवेंचर मैक्सी-स्कूटर Honda ADV 160 लॉन्च हो गया है। ₹1.70 लाख की कीमत वाले इस स्कूटर के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।"

पिरान कलियर में कांग्रेस...

पिरान कलियर में कांग्रेस की मासिक बैठक संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत...
Homeमध्य प्रदेशसिमरोल : 1 साल की बेटी को घर के बाहर लेकर बैठा...

सिमरोल : 1 साल की बेटी को घर के बाहर लेकर बैठा था पिता, कार ने मारी ऐसी टक्कर, दोनों की हो गई मौत

  • घटनाक्रम मध्य प्रदेश में इंदौर से सटे सिमरोल का है। टक्कर इतना जोरदार थी कि बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

एन टीवी टाइम प्रतिनिधि/सिमरोल। सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमावर रात को एक कार चालक ने 1 साल की बेटी को गोद में लिए खड़े पिता को जोरदार टक्कर दी। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता को एमवाय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8.30 बजे हुई। खेती किसानी करने वाले अज्जू उर्फ अहमद शेख (45) घोषिखेड़ा स्थित अपने घर के बाहर 1 साल की मासूम बेटी को लेकर बैठे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छिटक कर दूर जा गिरे। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अज्जू को ग्रामीण पहले निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे एम वाय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। घटना के बाद ग्रामीणों ने कार का पीछा कर उसे पकड़ा, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments