Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

मक्का की मस्जिद में...

सऊदी अरब के मक्का में मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य के आरोप में बांग्लादेशी पति-पत्नी को मौत की सजा दी गई है। इस कार्रवाई पर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर NTV TIME पर।

गरबा करने पर विधानसभा...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशस्वास्थ्य मेले को लेकर बैठक का आयोजन

स्वास्थ्य मेले को लेकर बैठक का आयोजन

जिला बैतूल

स्वास्थ्य मेले को लेकर बैठक का आयोजन

रिपोर्टर ✍️अविनाश तायवाड़े

मुलताई। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली, युवा साहू समाज सेवा संगठन एवं चिरायु मेडिकल कॉलेज अस्पताल बैरागढ़ भोपाल के सहयोग से, जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में 23 फरवरी दिन रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस सिविर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभात पट्टन में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र कुमार अत्रे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, राष्ट्रीय मंत्री गोपालसाहू, अभिषेक शुक्ला, डॉ शशांक पाटणकर, सहित लोग उपस्थित थे। इस बैठक में आयोजन समिति प्रमुख प्रहलाद साहू ने प्रभात पट्टन क्षेत्र की सीएचओ, एएनएम, सुपरवाइजर
एवं आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले में जिले के लोगों के सभी रोगों के जांच एवं ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे। मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड समग्र आईडी और आयुष्मान कार्ड लाना जरूरी है एवं आयुष्मान कार्ड न होने पर भी मरीज के निशुल्क इलाज किए जाएंगे। शिविर में मेडिसिन, कैंसर रोग, हड्डी रोग, चर्म रोग, मानसिक रोग, नेत्र रोग, छाती रोग, शिशु रोग, स्त्री रोग, हृदय रोग, कृत्रिम गर्भाधान मूक बधिर बच्चों की जांच, नाक कान गला रोग, नशा मुक्ति एवं सर्जरी के ऑपरेशन किए जाएंगे। खंड चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र कुमार अत्रे ने पीड़ित मानवता की सेवा के इस यज्ञ में अधिक से अधिक मरीजों को लाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहां। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जिला स्तरीय शिविर में अधिक से अधिक रोगियों को लाभ लाभदिलाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments