Saturday, March 14, 2026

TOP NEWS

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल नेहा निकली अब्दुल कलाम... किन्नर बनकर सालों से रह रहा था...

भोपाल नेहा निकली अब्दुल कलाम… किन्नर बनकर सालों से रह रहा था बांग्लादेशी, नेहा नाम से बनवा ली फर्जी आईडी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांग्लादेशी नागरिक ने खुद को ‘नेहा’ बताकर न सिर्फ भोपाल में वर्षों तक रहन-सहन किया, बल्कि किन्नर समाज में घुलमिल कर खुद को पूरी तरह भारतीय साबित करने की कोशिश भी करता रहा। लेकिन आखिरकार भोपाल पुलिस की सतर्कता के चलते उसका झूठ सामने आ ही गया। जिसे अब तक ‘नेहा’ नाम से जाना जाता था… हकीकत में वो बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल कलाम है।

भोपाल के बुधवारा क्षेत्र में किन्नर समाज के साथ रहकर वह अपनी असली पहचान छुपाए हुए था। फर्जी पहचान पत्र और बदला हुआ हुलिया… लेकिन पुलिस की नजरों से बच नहीं सका।पुलिस ने जब जांच की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी अब्दुल कलाम के पास फर्जी दस्तावेज मिले, जिनमें वह ‘नेहा’ नाम से खुद को भारतीय बता रहा था। पुलिस ने दस्तावेज ज़ब्त कर लिए हैं और पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि अब्दुल कलाम कब से भोपाल में रह रहा है, उसके किसी आतंकी या आपराधिक नेटवर्क से जुड़ाव की भी जांच की जा रही है।

नेहा के नाम पर रह रहे इस बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर फर्जी पहचान पत्र कैसे बन गए? और अगर वह इतने सालों से रह रहा था, तो क्या कोई और भी उसकी तरह छुपा बैठा है? ये सारे सवाल अब जांच के घेरे में हैं। बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल कलाम ने एजेंट्स की मदद से फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। उसने दो नाम भी पुलिस के सामने उजागर किए हैं, जिसके आधार पर पुलिस फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के संदेह में पुराने भोपाल में रहने वाले दो युवकों को पकड़ कर उनसे पूछताछ कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments