Monday, August 17, 2026

TOP NEWS

देश के 326 सांसदों...

माननीयों' का रिकॉर्ड: पूर्व और वर्तमान सांसदों-विधायकों को मिलाकर देशभर की अदालतों में...

युवाओं के आक्रोश के...

युवाओं के भारी आक्रोश और पेपर लीक के पुख्ता प्रमाणों के बाद बैकफुट...

हवाई किराये पर सुप्रीम...

नई दिल्ली (लाइव डेस्क):नई दिल्ली (लाइव डेस्क):देश में हवाई यात्रा करने वाले करोड़ों...

ऑनलाइन शॉपिंग पड़ी भारी:...

जबलपुर में ऑनलाइन शॉपिंग पड़ी भारी: 700 रुपये की साड़ी मंगाने के चक्कर...
Homeहरियाणामहर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस

महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस



सिल्वर जुबली का हुआ भव्य आगाज

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, एमडीएवी भवन, दरिया, चंडीगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय की सिल्वर जुबली वर्षगांठ का भी भव्य आगाज हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सरिता मेहता, प्रसिद्ध कलाकार, कवयित्री, इतिहासकार एवं भाषाविद् थीं। इस अवसर पर बिमला दुबे, पार्षद, नगर निगम चंडीगढ़ तथा अनिल दुबे, पूर्व डिप्टी मेयर, चंडीगढ़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तीनों अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से पौधे भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।  ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्र गान गाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का उच्चारण किया तथा वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी। विद्यालय का परिचय प्रस्तुत किया गया और प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया।समारोह में शंशाक दुबे, जे. पी. राणा, विनय मास्टर, ओम प्रकाश यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य और प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, बलिदान और देश के प्रति कर्तव्य का संदेश प्रभावशाली ढंग से दिया गया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डॉ. सरिता मेहता ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। बिमला दुबे, पार्षद, नगर निगम चंडीगढ़ ने विद्यालय की 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के लिए प्रबंधन, स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और देशभक्ति का समावेश समाज को मजबूत बनाता है। अनिल दुबे, पूर्व डिप्टी मेयर, चंडीगढ़ ने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के सिल्वर जुबली वर्ष के सफल एवं गौरवपूर्ण आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालय की 25 वर्षों की यात्रा केवल एक संस्था की उपलब्धियों की यात्रा नहीं, बल्कि सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और शुभचिंतकों के सामूहिक योगदान की गौरवगाथा है। अंजू मोदगिल ने भी विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस एवं सिल्वर जुबली वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments