Monday, March 9, 2026

TOP NEWS

कांग्रेस का होली मिलन...

वरिष्ठ नेत्री कृष्णा उरैती और पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में...

कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा...

कार्यालयीन आदेश क्रमांक / 117 डिंडोरी, दिनांक 06 फ़रवरी 2026 एवं आदेश क्रमांक...

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...
Homeमध्य प्रदेशसत्यनारायण पटेल सहित 14 कांग्रेस कार्यकर्ता को किया बरी

सत्यनारायण पटेल सहित 14 कांग्रेस कार्यकर्ता को किया बरी

सत्यनारायण पटेल सहित 14 कांग्रेस कार्यकर्ता को किया बरी

किसानों और आमजनता की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन और आंदोलन के प्रकरण में पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल सहित 14 कांग्रेस कार्यकर्ता और किसानों को एमपी एमएलए कोर्ट ने किया बा इज्जत बरी

देपालपुर के किसानों और आमजनता की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सन 2018 में देपालपुर में धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया था भाजपा की दमनकारी सरकार द्वारा विभिन्न धाराओ में किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे और बेबुनियाद प्रकरण बनाए गए पिछले वर्ष नवंबर में एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा पूर्व विधायक सहित सभी 14 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दस दस हजार रुपए के आर्थिक दंड और कोर्ट उठने तक की सजा मुकर्रर की गई,
निचली अदालत के इसी निर्णय के खिलाफ कांग्रेसजन ने सन 2023 में उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी
एक वर्ष पश्चात उच्च न्यायालय द्वारा किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अपील को स्वीकृत करते हुए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल सहित सभी 14 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाइज्जत बरी करते हुए आर्थिक दंड की राशि भी पुनः ससम्मान लोटाने का आदेश दिया
आठ वर्षो की कोर्ट कार्यवाही और तारीख पर तारीख जाने से किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता परेशान थे दो वर्ष तक न्यायालय भोपाल में होने से कार्यकर्ताओं ने वहा की कार्यवाही को भी पूरा किया
उच्च न्यायालय द्वारा किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पक्ष में निर्णय होने से हर्ष व्याप्त है
कांग्रेस कार्यकर्ता और फरियादियों की ओर से पैरवी द्वय वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ मिश्रा और संतोष यादव ने की
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सत्यनारायण पटेल सहित जिला पंचायत पूर्व सदस्य कृपाराम सोलंकी,पूर्व सरपंच वासुदेव परमार,ब्लॉक कांग्रेस गौतमपुरा अध्यक्ष मोहन चौधरी,मिथलेश जोशी,विनोद दरबार,मोहन पटेल,पूर्व पार्षद महेश पाटीदार दिलीप खेर ,संतोष जाट,आदित्य अग्निहोत्री,पूर्व पार्षद निराला डागर,पूर्व जनपद सदस्य पोपसीह मालवीय,पूर्व जनपद सदस्य कमल जाधव,इकबाल मंसूरी सहित सभी कांग्रेसजन अपीलार्थी थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments