Explore the website

Looking for something?

Saturday, May 2, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
HomeगुजरातAHMEDABAD : राजकोट : कार से 375 बोतल शराब जब्त, बुटलेगर गिरफ्तार

AHMEDABAD : राजकोट : कार से 375 बोतल शराब जब्त, बुटलेगर गिरफ्तार

टेल लाइट, पेट्रोल टैंक, स्पेयर व्हील, आर्म्स रेस्ट एरिया को चोर खाने में किया तब्दील राजकोट. शहर की बी डिवीजन पुलिस टीम ने एक कार से 375 बोतल शराब जब्त कर वलसाड के बुटलेगर धर्मेश नायका को गिरफ्तार किया। कार की टेल लाइट, पेट्रोल टैंक, स्पेयर व्हील, आर्म्स रेस्ट एरिया को चोर खाने में तब्दी

टेल लाइट, पेट्रोल टैंक, स्पेयर व्हील, आर्म्स रेस्ट एरिया को चोर खाने में किया तब्दील

राजकोट. शहर की बी डिवीजन पुलिस टीम ने एक कार से 375 बोतल शराब जब्त कर वलसाड के बुटलेगर धर्मेश नायका को गिरफ्तार किया। कार की टेल लाइट, पेट्रोल टैंक, स्पेयर व्हील, आर्म्स रेस्ट एरिया को चोर खाने में तब्दील किया गया था। यह देखकर पुलिस टीम हैरान रह गई।

बी डिवीजन पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक एस एस राणे के मार्गदर्शन में सर्वेलांस स्क्वॉड के पुलिस उप निरीक्षक ए बी व टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली कि शराब से लदी एक कार बी डिवीजन थाना क्षेत्र से गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर एक कार को रोका गया।वलसाड के धरमपुर रोड निवासी कार चालक सह बुटलेगर धर्मेश नायका को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली लेकिन, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने कार को चोर खाने में तब्दील किया। उसने कार की टेल लाइट, पेट्रोल टैंक, स्पेयर व्हील और आर्म रेस्ट एरिया के नीचे चोर खाने में छिपाई शराब बोतलों को निकाला। बुटलेगर की कार्रवाई को देखकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों की 375 बोतल शराब, एक कार और एक मोबाइल फोन सहित कुल 3.77 लाख रुपए का माल जब्त किया। इस संबंध में बुटलेगर से पूछताछ शुरू की गई है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version