Home मध्य प्रदेश नवरात्री महोत्सव के दौरान हिन्दू चेतना मंच के द्वारा दिया जा रहा...

नवरात्री महोत्सव के दौरान हिन्दू चेतना मंच के द्वारा दिया जा रहा सामाजिक समरसता का संदेश

0

नवरात्री महोत्सव के दौरान हिन्दू चेतना मंच के द्वारा दिया जा रहा सामाजिक समरसता का संदेश मंच के संस्थापक महंत घनश्यामदासजी महाराज के द्वारा की गई 7 फिट ऊंची माताजी प्रतिमा की स्थापना
अमझेरा – शारदीय नवरात्री महोत्सव के तहत यहाॅ सबसे पुराने गरबा पांडाल हिन्दू चेतना मंच पर बालिकाओं के द्वारा रंगारंग गरबा नृत्य के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतीयाॅ दी जा रही है इसके साथ ही मंच के सदस्यों के द्वारा इस वर्ष अभिनव पहल करते हुए ग्राम के विभिन्न समाज के लोगो से माताजी की आरती उतारने की क्रम जारी रखते हुए सामाजिक समरसता का संदेश देने का अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। रविवार को शुभ मुहुर्त में मंच के संस्थापक महंत घनश्यामदासजी महाराज के द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर माताजी की 7 फिट उंचाई वाली प्रतिमा की स्थापना की गई इसके साथ ही रैदास समाज के रमेशचंद्र सोलंकी,शोभाराम बारोड आदि समाजजनों के साथ उपस्थित अन्य सभी श्रद्धालुओं के साथ सामुहिक रूप से आरती उतारी गई एवं प्रसादी वितरण किया गया । इसके साथ सदर बाजार,लुहारकुॅआ पशुपतिनाथ,थाना पीछे, कांतीधाम आदि स्थानो पर भी गरबा पांडालो में आकर्षक झांकी बनाकर माताजी की प्रतिमा की स्थापना की गई। चित्र – 12 अमझेरा 01/02

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version