Home मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी मांगे पूरी न होने पर करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

विद्युत कर्मचारी मांगे पूरी न होने पर करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

0

कलेक्टर कार्यालय पर सोपा ज्ञापन

जितेन्द्र चौहान कि रिपोर्ट

अमझेरा।म.प्र बिजली कर्मचारी महासंघ, पॉवर इंजिनियर्स एंड एम्प्लाइज एसोसिएशन (PEEA), एवं म.प्र. बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन द्वारा कलेक्टर कार्यालय धार में एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि विद्युत कम्पनियों के अधिकारियों कर्मचारियों की मांगो का निराकरण न होने के कारण संयुक्त रूप से चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लेना बताया गया है।

यह है मांगे-भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र (जनसंकल्प 2023) के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा कर्मचारी का दर्जा देकर संविदा कर्मचारियों के समान सुविधा व लाभ दी जाएं। आगामी भर्तियों में ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर को संशोधित कर Class-4 का पद सृजित करते हुए अनुभवी वि‌द्युत आउटसोर्स श्रमिकों का समायोजन किये जाएं। एवं भर्ती परीक्षा में संविदा कर्मचारियों की तरह 50 प्रतिशत आरक्षण एवं कार्यानुभव के आधार पर 30 प्रतिशत बोनस अंक प्रदान किए जाएं। अथवा हरियाणा राज्य सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए लागू की गई आउटसोर्स नीति (आउटसोर्स सर्विस सिक्योरिटी एक्ट/आउटसोर्स निगम मंडल) को लागू कर आउटसोर्स कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा एवं उचित वेतन सुनिश्चित किया जावे।

दुसरी मांग यह है की वर्ष 2009 से वर्ष-2018 के पूर्व नियुक्त संयंत्र सहायक/परिक्षण सहायक (समकक्ष) ओ.ए ग्रेड-III/ (समकक्ष) ए.आर.ओ. की वेतन विसंगति छठे वेतनमान में ग्रेड पे 2500/- हेतु मूलवेतन 7440/- कर तदानुसार सातवें वेतनमान के लेवल E4 में मूलवेतन की शुरुआत 23200/- की जगह वर्ष-2018 के बाद नियुक्त संयंत्र सहायक/परीक्षण सहायक/समकक्ष के सातवे वेतनमान के लेवल E6 में मूलवेतन की शुरुआत 25300/- के बराबर करने हेतु: वर्ष 2009 से वर्ष-2018 के पूर्व नियुक्त संयंत्र सहायक/परिक्षण सहायक/ (समकक्ष) ओ.ए. ग्रेड-III/ (समकक्ष) ए.आर.ओ. को वर्तमान में 3 वेतनवृद्धि (23200/- से 25300/-तक 3 वेतन वृद्धि होती है) प्रदान कर उक्त वेतन विसंगति समाप्त किया जावे ।
एवं तीसरी मांग थी की म.प्र की विद्युत कम्पनियों में उच्च शिक्षा (बी.ई./बी.टेक./ए.एम.आई.ई.) प्राप्त कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता एवं उच्च शिक्षा (डिप्लोमा) प्राप्त कर्मचारियों को कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों पर सीधे नियुक्ति प्रदान किया जावे इस दोरान संगठन के अनिल अमोदे,गजेंद्र वास्कले,मनोज यादव,युवराज सिंह ठाकुर,जितेंद्र कामलिया उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version