Saturday, October 17, 2026

TOP NEWS

इंदौर के नामचीन गरबा...

इंदौर के माता कनकेश्वरी गरबा पंडाल में बीजेपी नेता कमल चौहान द्वारा 15 वर्षीय किशोरी और उसके परिवार के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल. कांग्रेस ने आरोपी नेता की बर्खास्तगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. पढ़ें पूरी खबर.

बांग्लादेश में बड़ा विवाद:...

बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में दुर्गा पूजा के महाषष्ठी के दिन केंद्रीय मंदिर के पास गोमांस पकाने और कैंपस में गोकशी के ऐलान से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। पहले रोक लगाने के बाद प्रशासन ने छात्रों के दबाव में यू-टर्न लिया। पूरी खबर पढ़ें।

मांडू में सूखे का...

धार जिला सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद ऐतिहासिक नगरी मांडू में जल संकट गहराया। नगर परिषद ने मुनादी कराकर तालाबों के पानी को कृषि व निर्माण कार्यों में इस्तेमाल करने पर रोक लगाई।

उत्तराखंड के ऐतिहासिक आदि...

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित ऐतिहासिक आदि बद्री मां भगवती शक्तिपीठ (बदियाकोट) में भीषण आग लगने से सदियों पुराना मुख्य मंदिर और उसकी अद्भुत काष्ठकला जलकर खाक हो गई है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशCEC के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: पूर्व सीएम दिग्विजय...

CEC के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: पूर्व सीएम दिग्विजय और जीतू पटवारी के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर का घेराव

CEC के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: पूर्व सीएम दिग्विजय और जीतू पटवारी के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर का घेराव

भोपाल:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए एक बड़ा प्रदर्शन किया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) में कथित गड़बड़ियों और मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर भारी हंगामा किया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में यह पैदल मार्च निकाला गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) से लेकर अरेरा हिल्स स्थित निर्वाचन सदन (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय) तक पैदल मार्च किया और दफ्तर का घेराव किया।

निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की सबसे बड़ी जरूरत: दिग्विजय सिंह

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब से वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति हुई है, तब से चुनाव आयोग निष्पक्ष काम नहीं कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के ही अन्य दो आयुक्तों ने भी इस प्रक्रिया पर आपत्तियां उठाई थीं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। सिंह ने जोर देकर कहा कि “लोकतंत्र की रक्षा के लिए निष्पक्ष चुनाव सबसे बड़ी जरूरत हैं और मतदाताओं के नाम इस तरह काटना सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है।”

पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन की तैयारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सरकार और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में राज्य के सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों का भी इसी तरह घेराव किया जाएगा।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने निर्वाचन सदन और अरेरा हिल्स इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया था और कई जगह बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गई। इस प्रदर्शन के कारण राजधानी के वीआईपी इलाकों में काफी समय तक ट्रैफिक बाधित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments