Wednesday, November 11, 2026

TOP NEWS

शेरपुर में राज टैंट...

शेरपुर में राज टैंट हाउस जलकर राख, 26 साल की मेहनत स्वाहाअर्जुन धारीवाल...

मंगलौर में 30 बीघा...

मंगलौर में 30 बीघा वक्फ के बाग पर कब्जे का सनसनीखेज आरोपफर्जी आधार,...

शहपुरा एसडीएम बंगले में...

शहपुरा। अनुविभाग शहपुरा की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना के साथ...

इंदौर के गौतमपुरा में...

Indore Gautampura Hingot Yuddh 2026: इंदौर के गौतमपुरा में आज खेला जाएगा ऐतिहासिक हिंगोट युद्ध। जानिए तुर्रा-कलंगी की परंपरा, बारूदी बाणों का इतिहास और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी डिटेल।
Homeउत्तर प्रदेशकटना नदी में मिला दो दिन से लापता बुजुर्ग का शव, परिवार...

कटना नदी में मिला दो दिन से लापता बुजुर्ग का शव, परिवार में मचा कोहराम

कटना नदी में मिला दो दिन से लापता बुजुर्ग का शव, परिवार में मचा कोहराम

बीसलपुर। थाना क्षेत्र के गांव मिघौना निवासी 65 वर्षीय अब्दुल गनी का शव शनिवार को कटना नदी से बरामद हुआ। वह दो दिन पहले घर से निकले थे, जिसके बाद से लापता थे। उनकी तलाश में पुलिस और प्रशासन की टीमों के साथ एनडीआरएफ ने भी रेस्क्यू अभियान चलाया था। शनिवार को खनंका पुलिस और एसएसबी की टीम ने नदी से उनका शव बाहर निकाला। बुजुर्ग की मौत से परिवार में शोक छा गया।

गांव मिघौना निवासी अब्दुल गनी पुत्र शहादत दो दिन पहले घर से बाहर निकले थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान कटना नदी किनारे झाड़ियों में उनका डंडा फंसा मिला। इसके बाद उनके नदी में डूबने की आशंका जताई गई। परिजनों के अनुसार, अब्दुल गनी पैरालिसिस से पीड़ित थे और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ थे।

घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार हबीब अंसारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बुजुर्ग की तलाश के लिए नदी और आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाया गया, लेकिन पहले दिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद एसडीएम नागेंद्र पांडेय के निर्देश पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने कटना नदी में रेस्क्यू अभियान चलाकर उनकी तलाश की।

शनिवार को खनंका पुलिस और एसएसबी की टीम ने भी तलाश अभियान चलाया। इस दौरान कटना नदी से अब्दुल गनी का शव बरामद कर बाहर निकाला गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अब्दुल गनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments